अब Nokia G50 देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर, जल्द होगा लॉन्च, कीमत भी होगी कम

Join Us icon

Nokia ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने लो बजट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘जी’ सीरीज़ के तहत Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 12,990 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया था जो Helio G35 चिपसेट, 4GB RAM, 5050mAh Battery और 48MP Quad Camera जैसे फीचर्स से लैस था। वहीं अब खबर आ रही है कि HMD Global इस सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल फोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे नाम Nokia G50 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Nokia G50 को दरअसल यूके की रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी हमें नोकिया पावर यूजर वेबसाइट के जरिये मिली है। यूके रिटेलस साइट की बात करें तो यहां पर नोकिया जी50 का स्लॉट पेज बनाया गया है। अभी इस पेज पर फोन की कोई फोटो या स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है लेकिन प्रोडक्ट पेज स्लॉट बुक होने की वजह से यहां Nokia G50 नाम की पुष्टि हो गई है। यहां Nokia G50 Blue dummy unit का EAN नंबर 5056489733217 तथा MPN नंबर F16BYA1022003/DUM लिस्ट है।

Nokia G20 की स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट नोकिया जी20 की बात करें तो इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके तीनों किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर दोनों डिवाइस के थोड़ा मोटा चिन पार्ट मौजूद है, जिसमें नोकिया की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा रियर पर सर्कुलर शेप में क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। इसके अलावा नोकिया जी10 में राइट साइड पर पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेड है तथा वॉल्यूम बटन भी दिया गया है। दूसरी ओर नोकिया जी20 में राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर बटन व ऑन-ऑफ बटन है। यह भी पढ़ें : 16GB RAM और Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ ताकत का प्रदर्शन करेगी iQOO 8 सीरीज़, साथ में मिलेगी 2K डिसप्ले और 120W चार्जिंग

Nokia G20 को 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जिसमें 6.5-इंच एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 11 के साथ प्रोसेसिंग के लिए इस नोकिया फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 4GB रैम के साथ लॉन्च हुआ है जो 64GB की स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है तथा इस मॉडल की कीमत 12,990 रुपये है।

Nokia G50 smartphone launch soon Specs Price Sale Offer

फोटोग्राफी के लिए Nokia G20 में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,050एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में इस फोन को Night और Glacier कलर में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here