लो बजट वाला Nokia X20 5G जल्द इंडिया में करेगा एंट्री, लीक में हुआ बड़ा खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Nokia-8.3-1.jpg

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global अगले महीने 8 अप्रैल को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान कई किफायती स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें Nokia X20, Nokia X10 और Nokia G10 स्मार्टफोन के लॉन्च की उम्मीद है। वहीं, इन तीनो फोन में से नोकिया एक्स20 5G को कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन मिला है और कथित तौर पर भारतीय IMEI डाटाबेस पर भी देखा गया है, जिससे इशारा मिलता है कि फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। जबकि नोकिया ब्रांड के लाइसेंसधारी HMD Global ने स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले नोकिया X20 5G को पहले गीकबेंच पर देखा गया था जहां इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC से लैस होने का दावा किया गया था।

वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Nokia X20

MySmartPrice वेबसाइट पर इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को देखा गया है। फोन मॉडल नंबर TA-1341 के साथ भारतीय IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। ऐसा तब होता है जब कोई फोन देश में लॉन्च होने वाला होता है और इसलिए हम आने वाले हफ्तों में X20 के इंडिया लॉन्च की उम्मीद कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: आ रहा है Nokia 8.3 5G का एडवांस वर्ज़न, इस नाम के साथ होगा लॉन्च

Nokia X20 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

जैसा कि शुरुआत में हमने बताया कि Nokia X20 5G वेरिएंट को FCC से सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन को एक बार फिर मॉडल नंबर TA-1341 के साथ लिस्ट किया गया और यह बताया गया कि यह 5G सपोर्ट के साथ आएगा। लिस्टिंग में एक स्केच सामने आया है जो फोन के रियर पैनल को दिखाता है। आप फोन के रियर पर मौजूद सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल फोटो में भी देख सकते हैं।

इसके अलावा हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन में मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर होगा जो कि एक किफायती 5G चिपसेट है। चिपसेट के अलावा लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 6 जीबी रैम और फोन Android 11 OS पर चलता है।  इसे भी पढ़ें: Nokia के ये नए फोन 8 अप्रैल को होंगे लॉन्च, देखें इनकी पावर और क्या हो सकती है कीमत

Nokia G10

बता दें कि हाल ही में एक लीक के माध्यम से Nokia G10 की जानकारी सामने आई थी। पता चला था कि फोन में 6.38 इंतच एचडी+ डिसप्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगा।