अब नोकिया ला रहा है कम बजट में नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरे वाला फोन, 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

Join Us icon

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि नोकिया फोन की मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नोकिया एक्स फोन को लॉन्च कर सकती है। इस बारे में आज एक नई खबर सामने आई है। दी गई सूचना के अनुसार नोकिया एक्स फोन 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि जहां पहले यह जानकारी दी गई थी कि यह एक महंगा फोन होगा वहीं आज खबर आई है कि इसे मध्यम बजट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन भी उजागर कर दिए गए हैं।

सबसे पहले फोन अरीना ने एक चीनी वेबसाइट के माध्यम से यह खबर दी है। जानकारी के अनुसार एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया एक्स6 नाम से इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इसमें आपको नॉच स्क्रीन वाला बेज़ल लेस डिसप्ले देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को कंपनी चीन में इस फोन को लॉन्च भी करने वाली है। स्मार्टफोन में शाओमी तो फीचर फोन में जियो ने मारी बाजी, दोनों जगह सैमसंग रहा नंबर दो

नोकिया एक्स6 में 5.8-इंच की 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं पिछले पैनल में नोकिया 7 प्लस की तरह डुअल कैमरा दिया जा सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी रैम होने की उम्मीद है। खबर के अनुसार इसे हेलियो पी60 चिपसेट पर भी पेश किया जा सकता है और उस मॉडल में 4जीबी की रैम मैमोरी होगी। नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुआवई पी20 लाइट, वीवो और ओपो को मिलेगी चुनौती

नोकिया एक्स6 में आपको 2 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा और यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल का ​डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसे कार्लजीज़ लेंस से लैस कर सकती है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का दिए जाने की उम्मीद है।

दी गई जानकारी के अनुसार दोहरा सिम आधारित इस फोन में एक नैनो सिम का उपयोग किया जा सकता है जबकि एक स्लॉट हाईब्रीड होगा। जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध हो सकती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी दिया जा सकता है।