नए टीजर में दिखा Nothing Phone (3) का डिजाइन, जानें क्या है खास

Join Us icon
Highlights

  • Nothing Phone (3) जुलाई 2025 में लॉन्च होगा।
  • डिवाइस में प्रीमियम डिजाइन और Glyph LED इंटरफेस दिया जाएगा।
  • यह Snapdragon 8 Elite या Dimensity 9400 सीरीज प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

Nothing अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर अब इसका पहला टीजर जारी किया है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख जानकारियों का खुलासा हुआ है। बता दें कि ब्रांड पहले ही कंफर्म कर चुका है कि यह डिवाइस जुलाई 2025 में लॉन्च किया जाएगा और Flipkart के जरिए भारत में उपलब्ध होगा। आइए, आगे लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (3) का टीजर

  • Nothing द्वारा जारी किए गए नए टीजर इमेज में फोन के रियर पैनल की एक क्लोज-अप झलक दिखाई गई है।
  • इसमें एक डुअल टेक्सचर्ड डिजाइन नजर आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही रियर साइड में एक बटन जैसी बनावट भी देखी जा सकती है।
  • कंपनी की पिछले डिजाइन फिलॉसफी की तरह इस बार भी Nothing Glyph LED इंटरफेस की वापसी होने की पूरी उम्मीद है।

टीजर से यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन भारत में Flipkart के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि पहले भी ब्रांड के फोन फ्लिपकार्ट पर हे आए हैं।

Nothing Phone (3) के फीचर्स (संभावित)

  • Nothing के सीईओ Carl Pei ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि Nothing Phone (3) एक “ट्रू फ्लैगशिप” फोन होगा। इसमें “प्रीमियम मटेरियल्स” जैसे कि एडवांस्ड ग्लास या टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है। साथ ही, इसमें “मेजर परफॉर्मेंस अपग्रेड्स” देखने को मिलेंगे।
  • अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite, MediaTek Dimensity 9400 या Dimensity 9400+ जैसे पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में दमदार बनाएगा।

Nothing Phone (3) कीमत (संभावित)

ब्रांड हेड के अनुसार आगामी Nothing Phone (3) की कीमत यूके में लगभग 800 पाउंड (करीब 1,064 अमेरिकी डॉलर / 90,510 रुपये) हो सकती है। वहीं, आपको याद दिला दें कि Nothing Phone (2) का 12GB + 256GB वैरियंट यूके में 629 पाउंड (करीब 836 अमेरिकी डॉलर / 71,185 रुपये) में लॉन्च हुआ था और भारत में इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि Phone (3) AI फीचर्स के साथ 12GB + 256GB वैरियंट आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here