Nothing Phone (3a) की फोटो आ गई सामने, देखें कैसा है डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/nothing-phone-3a-design.jpg

Nothing Phone (3a) 4 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी ने बता दिया है वह मार्च महीने में आयोजित होने वाली MWC 2025 यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हिस्सा लेगी तथा अपने नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करेगी। भारत में फ्लिपकार्ट पर भी अपकमिंग फोन की माइक्रो साइट लाइव हो गया है। ब्रांड की ओर से अभी नए फोंस के नाम तो नहीं बताए गए हैं लेकिन ताजा लीक में सामने आया है कि नथिंग फोन 3ए के साथ 4 मार्च को Nothing Phone (3a) Pro भी लॉन्च होगा। साथ ही Phone (3a) की फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Nothing Phone (3a) इमेज

​नथिंग फोन (3ए) के बैक पैनल की फोटो सामने आई है जिसमें फोन की रियर लुक और कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। फोटो से पता चला है कि इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। तीनों सेंसर हॉरिजॉन्टल लगाए गए हैं। दो लेंस एक ही मॉड्यूल में फिट है तथा तीसरा लेंस इनके साइड में लगाया गया है।

फोटो में फोन को कवर से ढका गया है इसलिए ​ग्लिफ़ लाइट्स नहीं दिखाई दी है। लीक के अनुसार यह नथिंग फोन काले (black) और सफेद (white) रंग में आएगा। इसी लीक में यह जानकारी भी दी गई है कि ​नथिंग फोन (3ए) दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इनमें 8GB RAM + 128GB storage तथा 12GB RAM + 256GB storage शामिल रहेगी।

Nothing Phone (3a) का कैमरा

मोबाइल की फोटो के साथ ही ​नथिंग फोन (3ए) की कैमरा डिटेल्स भी इस लीक में शेयर की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2एक्स ऑप्टिकल जूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस शामिल रहेगा। वहीं लीक के अनुसार Nothing Phone (3a) में 32MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है।

Nothing Phone (3a) स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन को 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्क्रीन होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा तथा इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होगा।

प्रोसेसर

लीक के अनुसार नथिंग फोन (3ए) को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेक्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ओएस

सामने आई जानकारी के अनुसार Nothing Phone (3a) को सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को नथिंग ओएस 3.1 के साथ मार्केट में लाया जाएगा जो कई यूज़फुल और अटरेक्टिव फीचर्स से लैस होगा।

बैटरी

लीक के अनुसार नथिंग फोन 3ए में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है।

Nothing Phone (3a) Pro

लीक में बताया गया है कि नथिंग फोन (3ए) के साथ ही कंपनी नथिंग फोन (3ए) प्रो भी लेकर आएगी। ​फिलहाल इस फोन की अधिक डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक के अनुसार यह मोबाइल सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हो सकता है जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB storage दी जा सकती है। वहीं इस ‘प्रो’ मॉडल को मार्केट में Grey और Black कलर में उतारा जा सकता है। Nothing Phone (3a) Pro की अन्य डिटेल्स सामने आते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।