अनोखे स्टाइल और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले महीने नया Nothing Phone 3a Lite स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। यह मोबाइल अब भारत आने के लिए तैयार है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी फोन लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसी महीने यानी नवंबर में यह नया नथिंग फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
नथिंग ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए Nothing Phone (3a) Lite इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने अभी तारीख का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन फोन नाम के साथ ही ‘कमिंग सून टू इंडिया’ लिख दिया है। इस फोन के साथ ही कंपनी एक नया नथिंग ब्रांड का गैजेट भी भारत में लॉन्च करेगी, जिसे अभी पर्दे में ही रखा गया है। नथिंग फोन 3ए लाइट इंडिया लॉन्च डेट सामने आते ही इस न्यूज को अपडेट करते हुए पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।
Lite-ning is always accompanied by something more.
Phone (3a) Lite + 🎁
Coming soon to India. pic.twitter.com/NA4iM0Mpg1— Nothing India (@nothingindia) November 11, 2025
Nothing Phone 3a Lite यूके में लॉन्च हो चुका है जो Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro के बाद इस सीरीज का तीसरा मॉडल है। यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो EUR 249 के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 25,500 रुपये के करीब है। पाठकों को बता दें कि इंडिया में इस नथिंग फोन की कीमत यूके की तुलना में कम रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि भारत में नथिंग फोन 3ए लाइट का प्राइस 18,999 रुपये के करीब हो सकता है।
डिजाइन वाले फोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले महीने नया Nothing Phone 3a Lite स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। यह मोबाइल अब भारत आने के लिए तैयार है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी फोन लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसी महीने यानी नवंबर में यह नया नथिंग फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
नथिंग ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए Nothing Phone (3a) Lite इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने अभी तारीख का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन फोन नाम के साथ ही ‘कमिंग सून टू इंडिया’ लिख दिया है। इस फोन के साथ ही कंपनी एक नया नथिंग ब्रांड का गैजेट भी भारत में लॉन्च करेगी, जिसे अभी पर्दे में ही रखा गया है। नथिंग फोन 3ए लाइट इंडिया लॉन्च डेट सामने आते ही इस न्यूज को अपडेट करते हुए पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।
Nothing Phone 3a Lite यूके में लॉन्च हो चुका है जो Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro के बाद इस सीरीज का तीसरा मॉडल है। यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो EUR 249 के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 25,500 रुपये के करीब है। पाठकों को बता दें कि इंडिया में इस नथिंग फोन की कीमत यूके की तुलना में कम रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि भारत में नथिंग फोन 3ए लाइट का प्राइस 18,999 रुपये के करीब हो सकता है।
नथिंग फोन 3ए लाइट के बैक पैनल पर Glyph Light लगाई है। यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर चमकती है और कई अन्य तरह के फंक्शन्स में भी काम आती है। इसे रियर पैनल पर नीचे दाईं ओर फिट किया गया है। अलग-अलग कॉन्टेक्टस के लिए अलग-अलग तरह की लाइट नोटिफिकेशन चुनी जा सकती है। यह लाइट थर्ड पार्टी ऐप और कैमरा के साथ भी काम करती है। फोन के साइड पैनल पर Essential Key भी लगाई है जो कई तरह के टॉस्क के शार्टकट बटन का काम करती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नथिंग फोन (3ए) लाइट को एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 पनर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro ऑक्टा-कोर दिया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है। ग्लोबल मार्केट में यह 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 3a Lite 5G फोन में 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह नथिंग फोन 10x digital zoom वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नथिंग फोन 3ए लाइट 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Nothing Phone (3a) Lite 5G फोन तगड़ी 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यूजर्स को यह छोटी लग सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। बताते चलें कि नथिंग फोन (3ए) लाइट IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है जो नथिंग फैंस को निराश कर सकता है।