
Nothing Phone (3a) सीरीज का भारत में लॉन्च 4 मार्च को कंफर्म हो गया है। इस सीरीज में दो मॉडल Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro आने की उम्मीद है। इन दोनों फोंस के बारे में लगातार जानकारीयां सामने आ रही हैं। वहीं, लॉन्च से पहले 91मोबाइल्स ने गीकबेंच पर एक नया Nothing स्मार्टफोन स्पॉट किया है, जो संभवतः Phone (3a) Pro हो सकता है।
Nothing Phone (3a) Pro गीकबेंच डिटेल्स
- गीकबेंच पर Nothing स्मार्टफोन का मॉडल नंबर A059P है। यहां ‘P’ का मतलब हो सकता है कि यह Nothing Phone (3a) Pro से जुड़ा है, क्योंकि TDRA सर्टिफिकेशन के अनुसार, Phone (3a) का मॉडल नंबर A059 है।
- इसमें एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.50GHz है। इसमें Adreno 810 GPU दिया गया है, जिससे कंफर्म होता है कि यह Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है।
- यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि पहले कई बार लीक हो चुका है कि Nothing Phone (3a) सीरीज में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट होगा। इसके अलावा, Nothing ने भी कंफर्म किया है कि Phone (3a) सीरीज में Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
- लिस्टिंग के अनुसार, Nothing Phone (3a)/Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,181 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,302 स्कोर किया है।
- लिस्टिंग में 12GB RAM और Android 15 की पुष्टि भी की गई है।
Nothing Phone (3a) सीरीज के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं:
- Nothing ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि Phone (3a) सीरीज में 50MP पेरिस्कोप कैमरा होगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम, 6x इन-सेंसर जूम और 60x हाइब्रिड जूम दिया जाएगा।
- कंपनी का दावा है कि यह लेंस शार्प और डिटेल्ड मैक्रो शॉट्स लेने में सक्षम होगा साथ ही 70mm पोर्ट्रेट फोकल लेंथ प्रदान करेगा।
- Nothing Phone (3a) सीरीज में 50MP का प्राइमरी कैमरा भी होगा, जो Phone (2a) की तुलना में 64% अधिक लाइट कैप्चर कर सकता है जिससे तस्वीरों में ज्यादा डेप्थ और क्लैरिटी मिलेगी।
- अन्य फीचर्स में Ultra HDR फोटो आउटपुट, TrueLens Engine 3.0 शामिल हैं, जो रियलिस्टिक कलर्स और नेचुरल दिखने वाली तस्वीरें व वीडियो प्रदान करेगा। साथ ही, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्टेबिलाइजेशन और नाइट मोड दोनों फ्रंट और रियर कैमरों पर उपलब्ध होगा।
- Nothing ने एक iPhone जैसे Action या Camera Control बटन को भी टीज किया है, लेकिन इसके बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नथिंग ब्रांड फोन (3ए) सीरीज को ग्लोबल लेवल पर और भारत में भी लॉन्च करेगा। यह नथिंग फोन 2a और 2a प्लस के सक्सेसर होंगे। जिन्हें भारत में 2024 में लॉन्च किया गया था इनकी शुरुआती कीमत 25,000 रुपये से कम थी।













