Nothing Phone (4b) गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Snapdragon 6 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई 2026 को लॉन्च करने वाला है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कुछ अहम जानकारियों सामने आई हैं। बता दें कि बीते दिन ही ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Nothing Phone (4b) Geekbench लिस्टिंग
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार आगामी Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिपसेट 2.30GHz प्राइम कोर, 2.21GHz परफॉरमेंस कोर और 1.80GHz एफिशिएंसी कोर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिल सकता है।
लिस्टिंग में टेस्ट किए गए वैरियंट में 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम की पुष्टि हुई है। परफॉरमेंस की बात करें तो फोन ने Geekbench 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,088 अंक, मल्टी-कोर टेस्ट में 3,155 अंक और OpenCL GPU टेस्ट में 2,896 अंक हासिल किए हैं।
Nothing Phone (4b) डिटेल्स
Nothing पहले ही शेयर कर चुका है कि वह बढ़ती कंपोनेंट लागत के कारण 2026 में नया CMF स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी। Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis के अनुसार RAM और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों की वजह से CMF Phone 3 Pro को उचित कीमत पर लॉन्च करना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में कंपनी ने CMF ब्रांड की बजाय अपनी प्रमुख Nothing के तहत नया Phone (4b) लॉन्च करेगी।
कंपनी के मुताबिक B Series का लक्ष्य Nothing की प्रोडक्ट लाइनअप में एक नया सेगमेंट जोड़ना है, जबकि इसे A Series से नीचे रखा जाएगा। जिससे दोनों सीरीज के बीच अंतर रहे।
कीमत और कैमरा कैसा होगा ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone (4b) की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है। खास बात यह है कि यह Nothing का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें सिंगल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।
फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है लॉन्च से पहले और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। यदि आप कम कीमत वाला यूनिक फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 7 जुलाई के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।