7 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Nothing Phone (4b), बनेगा नई b-Series का पहला स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/nothing-phone-4b-india-launch-date.jpg

Nothing भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी का नया फोन Nothing Phone (4b) होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया साइट X पर शेयर किए गए टीजर पोस्ट्स से इसकी लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है। खास बात यह है कि Phone (4b) कंपनी की नई b-Series का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे मौजूदा a-Series से लोअर कैटेगरी में लाया जा रहा है। यह कम कीमत में यूनिक डिवाइस देख रहे लोगों को लुभा सकता है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Nothing Phone (4b) लॉन्च डेट

Nothing Phone (4b) भारत में 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। आप नीचे दिए गए X पोस्ट में इसकी जानकारी देख सकते हैं। हालांकि Flipkart आधिकारिक माइक्रोसाइट में अभी ये डेट अपडेट नहीं हुई है, लेकिन जल्द होने का अनुमान है।

Nothing Phone 4b launch set for July 7th

Priced 3-5k lower than Phone 4a, familiar design language

2 memory configs available at launch pic.twitter.com/IbaXXBmgnw

— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) June 23, 2026

Nothing Phone (4b) डिजाइन

Nothing पहले ही Phone (4b) का टीजर जारी कर चुकी है। हाल ही में सामने आए एक स्केच वीडियो से इसके डिजाइन की भी झलक मिली है। फोन में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिल सकता है। हालांकि लीक के अनुसार इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो इसे मौजूदा बजट स्मार्टफोंस से अलग बना सकता है। हालांकि आज के समय में कई बजट फोन भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, इसलिए देखना होगा कि सिंगल कैमरा वाला ये फोन ग्राहकों पर कैसा असर डालता है।

क्या हो सकती है कीमत ?

फिलहाल Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि कीमत Nothing Phone (4a) Series से कम होगी। जिसकी शुरुआती प्राइस भारत में 37,999 रुपये है। इसके बावजूद यह कोई अल्ट्रा-बजट स्मार्टफोन नहीं होगा क्योंकि बढ़ती मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की लागत के चलते स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

Nothing की नई b-Series क्या होगी?

हाल ही में Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने कंपनी की नई प्रोडक्ट नेमिंग स्ट्रैटेजी के बारे में जानकारी दी है। उनके अनुसार स्मार्टफोन के नाम में मौजूद नंबर उसकी जनरेशन को दर्शाते हैं, जबकि अक्षर (Letter) उसके प्रोडक्ट सेगमेंट को बताते हैं।

उन्होंने यह भी बताया है कि a-Series फ्लैगशिप मॉडल्स की है। जबकि नई b-Series अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की जा रही है। इसके अलावा कंपनी आगे से Lite ब्रांडिंग का उपयोग भी बंद कर देगी।

अगर Nothing Phone (4b) अपनी पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट डिजाइन, क्लीन Nothing OS और कम कीमत के साथ आता है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो अगले महीने का वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।