अब जियोफोन में चलेगा यूट्यूब आ गया अपडेट, जानें कैसे करें यूज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/Jiophone-2-design-1.jpg

​रिलायंस ने जियोफोन के जब लॉन्च किया तो सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या इसमें व्हाट्सऐप और यूट्यूब चलेगा। इस साल जब मुकेश अंबानी ने जियोफोन 2 की घोषणा की तो उसी वक्त यह जानकारी दे दी थी कि जियोफोन में व्हाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब चलेगा हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। वहीं कुछ सप्ताह पहले जियोफोन में फेसबुक उपलब्ध हो गया था और कुछ दिन पहले कंपनी ने व्हाट्सऐप को भी मुहैया करा दिया था। अब बारी थी यूट्यूब की और आज से यह भी उपलब्ध हो गया है। रिलायंस जियो ने अपने आॅफिशियल अकाउंट से ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि जियोफोन और जियोफोन 2 में यूट्यूब उपलब्ध हो चुका है और अब यूजर इसे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। जानें कैसे चलाएं 1,500 रुपये वाले जियोफोन में व्हाट्सऐप

कैसे करें जियोफोन में यूट्यूब इंस्टॉल
अपने जियोफोन या जियोफोन 2 में जियोस्टोर से जाकर आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप स्टोर पर यूट्यूब इंटरटेनमेंट की सेग्मेंट में मिलेगा। यहां से डाउनलोड कर इसे इंस्टॉल किया जा सकता है। एक बार इंस्टॉल हो जाता है तो फिर आपको साइन इन करना होगा। आप अपने जीमेल अकाउंट से इसे साइन इन कर सकते है और इसके बाद जियोफोन में यूट्यूब का मजा लिया जा सकता है। अब नोकिया ला रहा है बेहतरीन प्रोसेसर वाला गेमिंग फोन

जहां तक यूजर एक्सपीरियंस की बात है तो साधारण एंडरॉयड फोन से इसमें थोड़ा अलग हो सकता है। सर्च आदि का ​तरीका तो वही होगा लेकिन कुछ फीचर्स अभी नहीं मिलेंगे। शाओमी मी8 लाइट लॉन्च, इसमें है नॉच डिसप्ले, डुअल कैमरा, 24एमपी कैमरा और 128जीबी मैमोरी

हाल में कंपनी ने जियोफोन और जियोफोन 2 के लिए व्हाट्सऐप को पेश किया है। हालांकि एंडरॉयड फोन की तरह जियोफोन में व्हाट्सऐप सारे फीचर्स तो नहीं मिलेंगे लेकिन फोटो, वीडियो और वाइस शेयर करने का विकल्प दिया गया है।

गौरतलब है कि जियोफोन और जियोफोन 2 काई ओएस पर कार्य करता है जो फायरफॉक्स वेब सोर्स पर आधारित है। यह काफी हल्का है और कम कीमत के 4 में स्मार्ट फीचर्स के उपयोग के लिए बनाया गया है।