
टेक कंपनी नुबिया ने जुलाई माह में अपनी एम सीरीज़ में एम2 स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब कंपनी की ओर से भारत में इसका दूसरा वर्ज़न एम2 प्ले आज लॉन्च कर दिया गया है। नुबिया की ओर से इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
यह है नोकिया का भरोसा, सभी नोकिया फोन को मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट
नुबिया एम2 प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में 720×1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी एलसीडी डिसप्ले दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

इस फोन को नुबिया 5.0 यूआई के साथ एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
जियो का एक साल: रिलायंस जियो की 5 मुफ्त सेवाएं जो आज भी बनी है दूसरे आॅपरेटर्स के लिए सिरदर्दी
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो नियो पावर 2.5तकनीक से लैस है।


















