
भले ही बहुत सालों बाद नोकिया ने दोबारा दस्तक दी है लेकिन आज भी कंपनी पर लोगों का भरोसा है। हो भी क्यों ने कंपनी अपने यूजर का ख्याल जो रखती है। पिछले सप्ताह जहां नोकिया 3 में एंडरॉयड ओरियो अपडेट की बात सामनें आई थी वहीं अब स्वयं कंपनी उच्च अधिकारी ने साफ कर दिया है कि नोकिया के सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो के अपडेट किया जाएगा।
शाओमी मी मिक्स 2 की जानकारी हुई लीक, देखकर इस फोन को आप खुद ही वाह कहेंगे
एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि नोकिया के सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड ओरियो पर अपडेट किया जाएगा। इस सूची में भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुके नोकिया 3, नोकिया 5 व नोकिया 6 के साथ ही कंपनी का फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 भी शामिल है।
All of our smartphones will upgrade to Oreo, Nokia 3 included. No comments yet on timing so that I don't get into trouble ?.
— Juho Sarvikas (@sarvikas) September 2, 2017
हालांकि चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो की ओर से किसी तय तारीख की घोषणा नहीं की गई है कि कब से एंडरॉयड ओरियो की अपडेट नोकिया स्मार्टफोन को मिलनी शुरू होगी। इसलिए माना जा रहा है कि नोकिया के ये फोन अलग अलग तारीखों पर लेटेस्ट एंडरॉयड अपेडट से लैस होना शुरू होंगे।
16 अक्टूबर को लॉन्च होगा 6-इंच बेज़ल-लेस स्क्रीन वाला यह दमदार फोन, आईफोन एक्स को देगा टक्कर
आपको बता दें कि अगस्त माह में ही नोकिया 3 के लिए एंडरॉयड नुगट की अपडेट शुरू की गई है वहीं दूसरी ओर नोकिया 6 के लिए भी सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिया है। ऐसे में कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि नोकिया के सभी फोन में एंडरॉयड ओरियो अपडेट आने में कम से कम एक माह का समय लग सकता है।




















