30W फास्ट चार्जिंग और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया Nubia Red Magic 3, गेमिंग का मिलेगा अलग एक्सपीरियंस

Join Us icon

चाइनीज टेक ब्रैंड नूबिया ने हाल ही में ऐलान किया था कि कंपनी मई में Nubia Alpha को भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने नूबिया रेड मैजिक 3 गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग मई में की जाएगी जिसके बाद जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर भारतीय बाजार में फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि स्मार्टफोन रेड मैजिक मार्स का सक्सेसर है। स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए खासतौर पर लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी। इसके अलावा फोन की शुरूआती कीमत 3199 आरएमबी यानी लगभग 33,000 रुपए है।

कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने नूबिया रेड मैजिक को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के 6जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 3199 आरएमबी यानी लगभग 33,000 रुपए, 8जीबी+128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 आरएमबी यानी लगभग 36,200 रुपए है और 12जीबी+256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4299 आरएमबी यानी लगभग 44,500 रुपए है। स्मार्टफोन 3 मई से चीन में सेल के लिए आएगा।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.65-इंच अल्ट्रा बाइट फुल एचडी+ एमोलेड दी गई है। साथ ही फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। इतना ही नहीं इस नए फोन में गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए हाईब्रिड कूलिंग (एयर लिक्विड) दिया गया है।

वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया हया है। साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here