12 जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी वाला यह पावरफुल गेमिंग फोन हो रहा है इंडिया में लॉन्च, देखें फोन की ताकत

Join Us icon

टेक कंपनी Nubia ने पिछले ही महीने चीनी बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Red Magic 3S लॉन्च किया था। रेड मैज़िक सीरीज़ में लॉन्च हुआ यह डिवाईस एक गेमिंग फोन है जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। चीन में सफल साबित हो चुका यह दमदार फोन 5000एमएएच की बैटरी और 12 जीबी की रैम सपोर्ट करता है। गेमिंग के शौकिन भारतीय यूजर्स को खुशखबरी देते हुए आज नुबिया ने आज घोषणा कर दी है कि Red Magic 3S इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।

Nubia Red Magic 3S की जानकारी Red Magic India ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये दी है। कंपनी ने हालांकि फोन के लॉन्च की तारीख नहीं बताई है, लेकिन ट्वीट करते हुए यह साफ कर दिया है कि बेहद जल्द यह पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। अपने ट्वीट में नुबिया ने एक वीडियो शेयर की है जो 21 सेकेंड की है। इस वीडियो में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्लस चिपसेट को दिखाते हुए Red Magic 3S में मौजूद कूलिंग तकनीक को टीज़ किया गया है।

Nubia Red Magic 3S

Red Magic 3S चीनी बाजार के जरिये टेक मंच पर दस्तक दे चुका है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.65 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस नुबिया फोन को कंपनी ने 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले से लैस किया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित है जो रेडमैजिक ओएस 2.1 कस्टम स्कीन पर काम करता है।

Nubia Red Magic 3S आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट 855 प्लस पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। चीनी बाजार में Red Magic 3S को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो यूएफसी 3.0 तकनीक सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 6.2, क्या शाओमी को मिलेगी टक्कर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nubia Red Magic 3S के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Red Magic 3S डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं Red Magic 3S पावर बैकअप के लिए 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस है।

Nubia Red Magic 3S भारत में किस तारीख को लॉन्च होगा और इंडियन मार्केट में इस गेमिंग फोन की कीमत क्या होगी, इसके लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here