Nubia RedMagic 7 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Nubia जल्द ही चीन में अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज RedMagic 7 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खबरों की माने तो RedMagic 7 सीरीज के दो मॉडल – Nubia RedMagic 7, और Nubia RedMagic 7 Pro लॉन्च कर सकती है। पिछले महीने 3C सर्टिफिकेशन की लिस्टिंग से पता चला था कि RedMagic 7 स्मार्टफोन में 165W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। अब लॉन्च से ठीक पहले अपकमिंग RedMagic 7 स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से नूबिया के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।

Nubia RedMagic 7 की TENAA लिस्टिंग

Nubia RedMagic 7 स्मार्टफोन को TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर NX679J के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, RedMagic 7 स्मार्टफोन में 2.95GHz फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर CPU दिया जाएगा। संभवत: यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC होगा। कंपनी भी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि वह स्नेपड्रेगन 8 Gen 1 चिपसेट के साथ स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा।

Nubia RedMagic 7 के स्पेसिफिकेशन्स

Nubia RedMagic 7 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन का साइज और वजन भी पता चलता है। फोन के साइज की बात करें तो यह 170.57 × 78.33 × 9.5mm और वजन 215 ग्राम है। अपकमिंग Nubia RedMagic 7 स्मार्टफोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह 8MP का होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K50 सीरीज को कंपनी ने किया टीज, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120W चार्जिंग से होंगे लैस

इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में 2,190mAh की डुअल सेल बैटरी दी जा सकती है। यानी इस फोन में कुल 4,380mAh क्षमता वाली बैटरी होगी। यह स्मार्टफोन 165W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की माने तो यह फोन – 8GB, 12GB, और 16GB रैम के साथ 128Gb, 256GB, और 512GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें :  CES 2022 में Sony का ऐलान- इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में करेंगे एंट्री, कुछ ऐसी होगी सोनी की इलेक्ट्रिक कार

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here