150KM रेंज के साथ गर्दा उड़ाने 24 मार्च को इंडिया आ रहा ये स्टाइलिश Electric Scooter, कीमत भी होगी कम!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Okinawa-electric-Scooter.jpg

इंडिया में इस समय Electric Two Wheeler मार्केट में Okinawa एक बड़ा नाम है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई लो स्पीड और हाई स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर(Okinawa Electric Scooter) शामिल हैं। वहीं, अब कंपनी अपने लाइनअप में एक और स्कूटर एड करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, 24 मार्च को Okinawa Oki90 Electric Scooter से पर्दा उठाया जाएगा। इस दिन स्कूटर की कीमत के साथ ही फुल फीचर्स की जानकारी भी सामने आ जाएगा। हालांकि, यह स्कूटर कुछ समय पहले सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ था, जहां इसके डिजाइन देखने को मिला था।

Okinawa Oki90 का डिजाइन

कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन सामने आया था। डिजाइन पारंपरिक डिजाइनों से हटकर थोड़ा स्पोर्टी लग रहा था और अप्रिलिया के स्पोर्टी स्कूटर जैसा दिखाई दिया था। इसमें सिंगल-पीस सीट है जिसमें पिलर थोड़ा ऊपर उठा हुआ है, चंकी सिल्वर-फिनिश्ड ग्रैब रेल है जो लगेज बे बनाती है, और एक चौड़ा और चिकना रियर टेल लैंप होगा। वहीं, इसमें लगभग 15 इंच के अलॉय रिम्स होंगे जो कि राइड और हैंडलिंग अनुभव अच्छा बनाएंगे। इसे भी पढ़ें: सुपर लुक के साथ आ रहा Bajaj का दूसरा Electric Scooter, लॉन्च से पहले यहां जानें इसकी खूबियां

Okinawa Oki90 फीचर्स

Okinawa Oki90 में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डुअल शॉक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, ABS / CBS अपेक्षित, रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा है। ओकिनावा ओकी90 में 150-180 किमी की रेंज और सेगमेंट बेंचमार्क को देखते हुए 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होने की संभावना है। Okinawa Oki90 को ब्लूटूथ-कनेक्शन के साथ पूरी तरह से डिजिटल MID, ऑनबोर्ड eSIM के माध्यम से कनेक्टेड फीचर्स, जिओ-फेंसिंग, नेविगेशन, डायग्नोस्टिक्स और राइडिंग मोड्स से लैस होगी। इसे भी पढ़ें: लंबी रेंज के साथ इंडिया आ रहे ये 4 दमदार Electric Scooters, लेटेस्ट टेक्नॉलजी से होंगे लैस

इन स्कूटर्स से मिलेगी चुनौती

लेटेस्ट वीडियो

कीमत होगी कम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Okhi 90 electric scooter की कीमत अपने ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी इलेक्ट्रिक स्कूटर से कम होगी, जिसमें बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1, सिंपल वन और आदि ई-स्कूटर शामिल होंगे। हालांकि, अभी कीमत को लेकर किसी प्रकार की कोई लीक व जानकारी शामिल नहीं हुई है।