OLA Electric Scooter की बुकिंग एक बार फिर हुई शुरू, जानें क्या है प्राइस और कब होगी Sale

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Ola-electric-scooter-colours.jpg

ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल 15 सितंबर को इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1 प्रो को लॉन्च किया था, जिसके एक महीने बाद इन स्कूटर की बुकिंग शुरू की गई थी। इसके बाद कंपनी ने दावा किया कि उसने बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से पहले ही 1,100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं अब कंपनी ने जानकारी दी है कि बुकिंग का अगला चरण दिवाली से ठीक पहले 1 नवंबर से शुरू होने वाला है। बता दें, Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1 लाख की कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर आप भी ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आगे हम आपको इसे प्री-बुक करने का आसान तरीका बताने वाले हैं।

कैसे करें Ola Electric Scooter बुक

Ola Electric Scooter Price

Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो गुजरात में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे सस्ता है, जहां S1 की कीमत 79,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए है। वहीं, दिल्ली में S1 की कीमत 85,099 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,10,499 रुपए है।

इसके अलावा राजस्थान में S1 की कीमत 89,968 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,19,138 रुपए है महाराष्ट्र में इनकी कीमत क्रमश: 94,999 रुपए और 1,24,999 रुपए है। इन चारों राज्यों को छोड़ कर अन्य सभी राज्यों में Ola S1 और S1 Pro की कीमत क्रमश: 99,999 रुपए और 129,999 रुपए है। दूसरे राज्यों की सराकर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फिलहाल किसी प्रकार की छूट नहीं दे रही हैं।

OLA Electric Scooter EMI

अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने चाहते हैं तो कंपनी वेबसाइट या फोन पर OLA ऐप पर जा सकते हैं। वहां आपको एक बार में पूरा पमेंट करने यह फाइनेंस (Finance Option) चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब अगर आप लोन लेकर इसे खरीदना चाहते हैं तो आप Bank of Baroda, Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, Jana Small Finance Bank, Kotak Mahindra Prime, Tata Capital and Yes Bank में से किसी एक चुन सकते हैं।

ओला एस1 की न्यूनतम EMI 2,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि एस1 प्रो की EMI 3,199 रुपए से शुरू होती है। आपको 48 महीनों में लोन की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, बैंकों की लोन की स्कीम के आधार पर ईएमआई की रकम में बदलाव हो सकता है।