Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर का ख़त्म होगा इंतज़ार, इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी

Join Us icon

करीब चार महीने की वेटिंग के बाद Ola Electric स्कूटर S1 और S1 Pro आखिरकार इस महीने से भारत की सड़कों पर दौड़ती दिखाई देंगे। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिलीवरी डेट कंफर्म कर दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। भाविश अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, स्कूटरों को तैयार किया जा रहा है। प्रोडक्शन तेज़ी से चल रहा है और हम 15 दिसंबर से डिलीवरी शुरू करने जा रहा है।

Ola Electric ने पहले ऐलान किया था कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के पहले बैच की डिलीवरी 25 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने स्कूटर बुक कर चुके ग्राहकों को मेल भेजकर डिलीवरी में देरी को लेकर जानकारी दी थी। इस मेल में ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों से माफी मांगी थी और आश्वासन दिया था कि वे जल्द से जल्द स्कूटर डिलीवर करने के लिए उत्पादन में तेज़ी ला रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने 15 दिसंबर से 30 दिसंबर का समय ग्राहकों को दिया था। अब भाविक अग्रवाल ने अपने ट्वीट में ग्राहकों को धैर्यपूर्व प्रतीक्षा के लिए धन्यवाद दिया है। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर

सितंबर में शुरू हुई थी बुकिंग

Ola Electric ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro की बुकिंग सितंबर में शुरू की थी। ग्राहक इस स्कूटर को मात्र 499 रुपये देकर बुक करवा सकते हैं। Ola Electric ने दावा किया कि उन्हें मात्र दो दिन में करीब 1,100 करोड़ रुपये की बुकिंग मिली है। इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने 20 नंवबर से देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू किया। हालांकि टेस्ट राइड वहीं यूजर्स ले सकते हैं जिन्होंने पहले S1 या S1 Pro की बुकिंग ली हो। कंपनी ने दावा किया है कि इस हफ्ते तक कंपनी 20,000 टेस्ट राइड ऑफर कर चुकी हैं।

Ola Electric के स्कूटर दो वेरिएंट S1 और S1 Pro को लॉन्च कर चुका है। ओला के दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत क्रमश: 1 लाख रुपये और 1.30 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत, बिना स्टेट सब्सिडी) है। ओला का दावा है कि S1 वेरिएंट सिंगल चार्ज में 121 किमी और महंगा S1 Pro सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज ऑफर करता है। Ola e-scooters में तीन राइड मोड – नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर दिए गए हैं। इसमें बड़ी डिस्प्ले, एंड्रॉयड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम, ऐप कंट्रोल, स्पीकर, USB पोर्ट और अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Huawei ने ईवी प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, जानें क्या है प्लानिंग

लेटेस्ट वीडियो : स्मार्टफोन बनाने वाली ये कंपनियां जल्द लॉन्च करेंगी इलेक्ट्रिक कार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here