
Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro के लिए फ़ाइनल पेमेंट लेना शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने पहले बैच के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग सितंबर 2021 में शुरू कर दी थी। कंपनी ने कंफर्म किया है कि सिर्फ़ वहीं कस्टमर Ola S1 और Ola S1 pro के लिए पेमेंट कर पाएंगे, जिन्होंने इन्हें बुक किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने सिर्फ़ फ़ाइनल पेमेंट लेना शुरू किया है। बल्कि देसी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ने टेस्ट राइड भी शुरू कर दिए हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर लाने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह राहत भरी ख़बर है कि वे टेस्ट ड्राइव कर Ola S1 और Ola S1 Pro को खरीद सकते हैं। फिलहाल कुछ ही लोगों को कंपनी की ओर से टेस्ट ड्राइव ऑफ़र की जाएगी। Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro के लिए टेस्ट राइड 10 नवंबर से शुरू हो गए हैं। लेकिन जैसा कि हमने बताया कि ये टेस्ट ड्राइव सिर्फ़ कुछ ही यूज़र्स के लिए हैं। कंपनी फ़िलहाल देश के चार शहरों में टेस्ट ड्राइव ऑफ़र कर रही है।
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट ड्राइव
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट ड्राइव फ़िलहाल चार शहरों – अहमदाबाद, बैंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता में शुरू हुई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां टेस्ट ड्राइव लिए जा सकता है।
- अहमदाबाद : हिमालय मॉल
- बैंगलुरु : प्रीस्टीज क्यूब लस्कर
- दिल्ली : फोरम (WeWork), साइबर सिटी
- कोलकाता : साउथ सिटी मॉल
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का टेस्ट ड्राइव और S1 Pro वेरिएंट उन लोगों को ऑफर किया जाएगा जिन्होंने इनके लिए एडवांस पेमेंट कर दिया है। यानी सिर्फ वे यूजर्स जिन्होंने पहले बैच के लिए डाउनपेमेंट कर दी है उन्हें कंपनी के टेस्ट राइड कैंप में इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेस्ट ड्राइव का मौका मिलेगा। पहले बैच के ख़रीदारों को डाउनपेमेंट करने के बाद ईमेल और मैसेज के ज़रिए टेस्ट ड्राइव के बारे में बताया जाएगा। यह भी पढ़ें : Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस और रिपेयरिंग के लिए कंपनी ने बनाया ये खास प्लान





















