
अगर आप एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इंडियन मार्केट में मौजूद ऐसे दो Electric Scooter की तुलना करने वाले हैं जो कि ग्राहकों के बीच काफी पॉप्यूलर हैं। हम बात कर रहे हैं OLA S1 Pro Electric Scooter और Bajaj Chetak Electric Scooter की। हमने आज के इस आर्टिकल में दोनों ई-स्कूटर की तुलना, कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स के आधार पर की। हालांकि, दोनों की तुलना करने से पहले आपको बता दें कि दोनों ही ब्रांड देशी हैं और प्रीमियम लुक के साथ अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर चुके हैं। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए दोनों ही ई-स्कूटर की तुलना करते हैं।
Ola S1 Pro vs Bajaj Chetak: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
Ola S1 Pro और Bajaj Chetak दोनों ही अलग-अलग डिजाइन पैटर्न पर बनाए गए हैं। अगर बात करें Ola S1 Pro की तो यह मॉर्डन लुक में आता है। वहीं, Bajaj Chetak का लुक रेट्रो-फ्यूचरस्टिक है। साथ ही S1 Pro में 10 कलर ऑप्शन हैं। इसमें फ्रंट पर एंडरयॉड लुकिंग हेडलैंप क्लस्टर और स्लिम टर्न इंडिकेटर है। इसके अलावा रियर पर स्टाइलिश लुक के साथ टेल लैंप देखने को मिलेगा।

दूसरी ओर Bajaj Chetak का डिजाइन देखकर आपको 90 के दशक के स्कूटर याद आएंगे। कंपनी ने इसमें पुराने डिजाइन के साथ ही मॉर्डन टच दिया है। Bajaj Chetak राउंड हैडलेंप, डीआरएल डिजाइन क्रोम औ स्लिट टेल लैंप व इंडिकेटर हैं। वहीं, स्कूटर में दी गई स्टिल बॉडी काफी अच्छी लगती है।

ओला एस1 प्रो में बैटरी को कर्व्ड फ्लोरबोर्ड में रखा गया है। फ्रंट एंड को सिंगल साइडेड फोर्क मिलता है जबकि रियर एंड में सस्पेंशन ड्यूटी के लिए हॉरिजॉन्टल माउंटेड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है।
बजाज चेतक में 4.08kW मोटर के साथ 60.3 Ah की बैटरी लगी है, जिससे 14Nm का टार्क मिलता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं, स्कूटर में पीछे की तरफ सिंगल साइडेड स्विंगआर्म है जबकि फ्रंट में सिंगल साइडेड टेलिस्कोपिक फोर्क है। इसको अलॉय अपफ्रंट को डिस्क ब्रेक से जोड़ा गया है जबकि रियर ड्रम ब्रेक के साथ काम करता है। बजाज एक अधिक पारंपरिक फ्लैट फुटबोर्ड प्रदान करता है जो ज्यादा समान रखने के लिए अच्छा है।
Ola S1 Pro vs Bajaj Chetak: रेंज
ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, बजाज चेतक में केवल 90 किमी की रेंज देने का दावा किया जाता है। इसे 5 घंटे में 0-100% चार्ज किया जा सकता है।
ऐसे खरीदें Ola S1 Pro और Bajaj Chetak
ओला एस1 प्रो बिना किसी डीलरशिप नेटवर्क के पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। हालांकि, फिलहाल ओला की वेबसाइट के अनुसार ओला एस1 प्रो की बुकिंग विंडो जल्द ही खुलेगी। ग्राहक इस ई-स्कूटर को सिर्फ 499 रुपए देकर प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा बजाज चेतक खरीदना आपके लिए काफी आसान है क्योंकि इसे डीलरशिप के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
Ola S1 Pro vs Bajaj Chetak: प्राइस
Ola S1 Pro की बात करें तो कंपनी फिलाहल इसी हाई-स्पेक्स वाले वेरिएंट की सेल कर रही है और Ola S1 की बिक्री को कुछ समय के लिए रोका हुआ है। Ola S1 pro की कीमत की बात करें तो यह Rs 1,29,999 (ex-showroom) बिना सब्सिडी के खरीदा जा सकता है। दूसरी ओर Bajaj Chetak के प्राइस की बात करें तो यह थोड़ा महंगा है। इसकी कीमत Rs 1,49,350 (ex-showroom) बिना सब्सिडी के है।
वहीं, दोनों कंपनियों द्वारा ई-स्कूटर पर वारंटी दी जा रही है। ओला एस 1 प्रो 3 साल / अनलिमिटेड किलोमीटर बैटरी वारंटी दी जाती है, जबकि बजाज चेतक 3 साल / 50,000 किमी बैटरी वारंटी के साथ आता है।



















