
अपडेट : वनप्लस 13 और वनप्लस 13आर भारत में लॉन्च हो चुके हैं तथा इनके प्राइस व सेल डिटेल्स की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है। OnePlus 13 की पूरी जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें) तथा OnePlus 13R की फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)
OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। 7 जनवरी को नए फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। वनप्लस 13 जहां पहले ही चाइना में अनाउंस हो चुका है वहीं वनप्लस 13आर पहली बार दुनिया के सामने पेश होगा। अगर कहा जाए कि ये साल 2025 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोंस में से शामिल रहेंगे, तो गलत नहीं होगा। इस रोमांचक फोन लॉन्च ईवेंट को आप अपने फोन पर भी लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका और जरिया आगे बताया गया है।
OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया लॉन्च लाइव
वनप्ल्स कंपनी 7 जनवरी, 2025 को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके मंच से OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया में लॉन्च होंगे। यह लॉन्च ईवेंट रात को 9 बजे शुरू होगा जिसे ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित यूट्यूब चैनल तथा शॉपिंग साइट अमेजन पर भी लाइव देखा जा सकेगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर डायेक्ट यह फोन लॉन्च लाइव देख सकते हैं।
OnePlus 13 की स्पेसिफिकेशन्स
- Snapdragon 8 Elite CPU
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 6.82″ 2K+ 120Hz AMOLED
- 50MP+50MP+50MP Camera
- 32MP Selfie Camera
- 6,000mAh battery
- 100W SuperVOOC charging
- 50W wireless charging
परफॉर्मेंस : वनप्लस 13 एंडरॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है।
मेमोरी : वनप्लस 13 चाइना में 12GB, 16GB और 24GB रैम पर लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि इंडिया में यह 16जीबी तक रैम के साथ लाया जाएगा जो LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 256GB और 512GB UFS 4.0 Storage तकनीक मिल सकती है।
डिस्प्ले : वनप्लस 13 में 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन दी गई है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग तथा Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 में ताकतवर 6,000एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
OnePlus 13R की स्पेसिफिकेशन्स
- Snapdragon 8 Gen 3
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 6.78″ 1.5K 120Hz AMOLED
- 50MP Triple Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 6,000mAh battery
- 80W SuperVOOC charging
परफॉर्मेंस : वनप्लस 13 एंडरॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर आएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी : OnePlus 13R 12GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं कुछ हद तक इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि शायद कंपनी इस फोन का 16GB RAM वाला मॉडल भी ले आए। यह मोबाइल LPDDR5X RAM तकनीक पर लाया जा सकता है जो स्मूथ मल्टी टास्किंग करेगी। वहीं स्मार्टफोन में 256GB और 512GB Storage दी जा सकती है।
डिस्प्ले : OnePlus 13R को BOE OLED पैनल वाली 6.78-इंच पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.5के रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा LTPO टेक्नोलॉजी से लैस होगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस आउटपुट सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास विस्टस की प्रोटेक्शन देखने को मिल सकती है।
कैमरा : वनप्लस 13आर के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 1/1.56 इंच वाला Sony IMX906 50MP मेन सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए OnePlus 13R को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
बैटरी : वनप्लस ने बता दिया है कि OnePlus 13R 6,000mAh Battery पर लॉन्च होगा। कंपनी ने वनप्लस 12आर को 5,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था। बताते चलें कि इंडिया में अभी तक कोई भी वनप्लस स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। उम्मीद है कि कंपनी मोबाइल को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है।










