OnePlus 13R फोन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

वनप्लस ने अपनी नंबर सीरीज को आगे बढ़ने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत OnePlus 13 स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को होम मार्केट चीन में लॉन्च होने वाला है। इसी श्रृंखला में पूर्व मॉडल 12R की तरह OnePlus 13R जल्द आने की उम्मीद है। हालांकि अभी ब्रांड ने डिवाइस को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है इससे पहले 91मोबाइल्स ने इसे SIRIM सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13R एसआईआरआईएम लिस्टिंग

  • OnePlus 13R को मॉडल नंबर CPH2645 के साथ SIRIM सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया। है।
  • आप नीचे इमेज में फोन के नाम OnePlus 13R को भी साफ देख सकते हैं।
  • लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफकेशंस की जानकारी नहीं है, लेकिन यहां मौजूदगी से इसके जल्द ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद है।
  • बता दें कि पूर्व मॉडल OnePlus 12R को OnePlus Ace 3 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया था। इसलिए लगता है कि OnePlus 13R आने वाले OnePlus Ace 5 का रिब्रांड बनकर आ सकता है।
  • OnePlus Ace 5 सीरीज में दो मॉडल अगले साल तक आने की उम्मीद है। इसलिए हम अगले साल की शुरुआत में OnePlus 13R को देख सकते हैं।

oneplus-13r-global-launch-soon-moniker-confirmed

OnePlus 13R की डिटेल्स (संभावित)

कुछ दिनों पहले OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

चिपसेट: OnePlus 13R में क्वालकॉम SM8750 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट हो सकता है। यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। क्योंकि OnePlus ‘R’ मॉडल में आमतौर पर एक पीढ़ी पुराने चिपसेट मिलते हैं।

कैमरा: इस प्रीमियम मिड-रेंज फोन में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा और 50MP Samsung JN1 टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। अगर OnePlus 12R से तुलना की जाए, तो नए मॉडल में इस बार अपग्रेड के तौर पर टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

बैटरी: OnePlus 13R में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। यह भी OnePlus 12R में मिलने वाली 5,500mAh से ज्यादा है।

डिस्प्ले: अभी डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस स्मार्टफोन में 1.5K स्क्रीन लगाए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: पूर्व मॉडल OnePlus 12R में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2780 x 1264 रिजॉल्यूशन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिल जाता है।
  • चिपसेट: इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU मिलता है।
  • स्टोरेज और रैम: स्मार्टफोन में 16GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज है।
  • बैटरी और चार्जिंग: OnePlus 12R में 100W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • कैमरा: OnePlus 12R में Sony IMX890 50MP प्राइमरी सेंसर, 112-डिग्री 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।
  • अन्य: हैंडसेट में पानी और धूल बचाव वाली IP64 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और NFC दिया गया है।



Best Competitors

Apple iPhone 13 Rs. 45,690
86%
OnePlus 12 Rs. 49,885
90%
Apple iPhone 15 Rs. 56,900
88%
OnePlus 11R Rs. 33,999
84%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here