9000mAh की बड़ी बैटरी, 200Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा के साथ आ सकता है नया OnePlus फोन, जानकारी लीक

बाजार में OnePlus 15 लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है इसे अक्टूबर में लॉन्च किया गया है। इसके अपग्रेड OnePlus 16 आने में कई महीने बाकि है लेकिन नए लीक में बड़ी जानकारी सामने आने आई है। यह माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर की है। खास बात यह है कि आगामी डिवाइस में मौजूदा मॉडल से कई बड़े अपग्रेड मिलने जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, OnePlus 16 में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यदि यह लीक सही साबित होता है, तो यह OnePlus 15 में दिए गए 50MP टेलीफोटो सेंसर की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। टिप्स्टर का यह भी दावा है कि नया कैमरा काफी बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। जिसकी साइज लगभग 1/1.x-इंच हो सकती है, जबकि मौजूदा मॉडल में 1/2.76-इंच का सेंसर मिलता है। इसका फायदा बेहतर जूम क्वालिटी, लो-लाइट फोटोग्राफी और ओवरऑल इमेज डिटेल्स के रूप में देखने को मिल सकता है।
कैमरे के अलावा OnePlus 16 का डिस्प्ले भी चर्चा का विषय बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 200Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले को टेस्ट कर रही है। OnePlus ने हाल ही में OnePlus 15 सीरीज में 165Hz डिस्प्ले दिया है। ऐसे में 200Hz तक का अपग्रेड शानदार अनुभव दे सकता है। हालांकि, इतने हाई रिफ्रेश रेट का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब ऐप्स और गेम्स भी इसे सपोर्ट कर पाएंगे। आमतौर पर 60Hz से 144Hz तक भी बढ़िया माना जाता है।
बैटरी के मामले में भी आगामी OnePlus 16 बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। एक अन्य टिप्स्टर Old Chen Air के अनुसार, OnePlus 16 में कंपनी की Glacier Battery टेक्नोलॉजी के साथ 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यदि तुलना करें तो OnePlus 15 में 7,300mAh बैटरी मिलती है। यदि लीक के अनुसार इतनी बड़ी बैटरी दी जाती है तो OnePlus 16 को लंबी बैटरी लाइफ और हैवी यूज के लिए बेहतर माना जा सकता है।
ऊपर बताए गए सभी अपग्रेड्स के साथ OnePlus 16 में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। जो परफॉरमेंस के मामले सबसे तेज हो सकता है। कुल मिलाकर, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस इशारा करते हैं कि OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप में कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस हर मामले में शानदार अपग्रेड दे सकता है। हालांकि आने वाले समय में देखना होगा कि यह कितना सही साबित होते हैं।
फिलहाल OnePlus 16 की लॉन्चिंग कई महीने दूर है इसलिए यदि आपको फोन लेने की जल्दी है तो OnePlus 15 की बेहतर रह सकता है। या फिर आप Samsung Galaxy S25 या iQOO 15 भी ले सकते हैं। हम आने वाले दिनों आगामी मॉडल के बारे में और अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल के साथ बने रहें।