
अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर लॉन्च से पहले सामने आ गया है। जिसमें फोन ने 53 लाख से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि यह टेस्ट Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ किया गया है। टेस्ट किए गए मॉडल में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज होने की बात सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus 16 का AnTuTu स्कोर
OnePlus 16 ने AnTuTu V12 पर कुल 5,384,433 अंक का स्कोर हासिल किया है। इसमें फोन को CPU टेस्ट में 1,458,283 अंक, GPU में 2,010,584 अंक, मेमोरी में 766,362 अंक और UX टेस्ट में 1,149,204 अंक मिले हैं। यह AnTuTu V12 पर सामने आए सबसे ज्यादा स्कोर में से एक है। हालांकि, अलग-अलग फोन, सॉफ्टवेयर वर्जन, तापमान और टेस्टिंग कंडीशन के कारण बेंचमार्क स्कोर में अंतर हो सकता है।
रिपोर्ट में जिस OnePlus 16 यूनिट का टेस्ट किया गया है। उसमें 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 होने की जानकारी है। इससे लगता है कि फोन को खास तौर पर हाई परफॉरमेंस और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है।
OnePlus 16 स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 16 की बड़ी खासियत इसका नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट होगा। Qualcomm का यह नया फ्लैगशिप प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और इसमें कंपनी का Oryon CPU आर्किटेक्चर उपयोग किया गया है। इसमें दो Prime कोर 5GHz तक की स्पीड और छह परफॉरमेंस कोर 4GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं।
Qualcomm के अनुसार, नया चिपसेट पिछली जनरेशन के मुकाबले GPU परफॉरमेंस में 44 प्रतिशत तक बेहतर हो सकता है। इसमें Adreno Neural Fusion सिस्टम भी दिया गया है। जो AI प्रोसेसिंग को गेमिंग फीचर्स जैसे सुपर रिजॉल्यूशन और फ्रेम जनरेशन के साथ जोड़ता है। इससे गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों में बेहतर परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के साथ OnePlus 16 में बैटरी को लेकर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 16 में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप से हटकर 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.4-इंच सेंसर मिलने की जानकारी है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus ने OnePlus 16 के 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट की पुष्टि कर दी है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ गेम्स में फोन 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
OnePlus 16 फोन के तीन कलर ऑप्शन भी कंफर्म किए गए हैं, जिनमें Tomorrow Starlight, Dark Forest और Mars Masterpiece शामिल हैं। Tomorrow Starlight वैरियंट में Interstellar Light Effect दिया गया है। जो कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूजिक, चार्जिंग और गेमिंग के दौरान रियर लाइटिंग का उपयोग करेगा।
OnePlus 16 कब होगा लॉन्च?
OnePlus 16 के अक्टूबर 2026 में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट शेयर नहीं की है। वहीं, भारत सहित ग्लोबल बाजार में चीन के बाद लॉन्च संभव है। इसका मुकाबला, आगामी iQOO 16, Samsung Galaxy S सीरीज और Xiaomi 18 Pro सीरीज से हो सकता है। आगे के अपडेट लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













