
पिछले कई माह से चली आ रही खबरों पर विराम लगाते हुए प्रमुख चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने बहुतप्रतिक्षित फोन वनप्लस 5 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फिलहाल इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेश किया गया है लेकिन 22 जून को यह फोन भारत में भी लॉन्च हो जाएगा। फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा कर दिया है। जैसा कि पहले से ही चर्चा थी कि वनप्लस 5 को 8जीबी रैम वेरियंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 8जीबी रैम सहित दो वेरियंट में पेश किया है।
वनप्लस 5 के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पुराने मॉडल की अपेक्षा कंपनी ने इसे काफी अपग्रेड किया है। हालांकि स्क्रीन वही है जो हमें वनप्लस 3टी में देखने को मिला था। वनप्लस 5 में 5.5—इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने आॅप्टिक एमोलेट स्क्रीन का उपयोग किया है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो इसे छोटे-मोटे खरोंच से बचाते हैं और स्क्रीन को मजबूती प्रदान करते हैं।
22,000 रुपये की भारी छूट मिल रही है मोटो के इस धाकड़ फोन पर
रैम के अलावा वनप्लस 5 का कैमरा भी खास कहा जा सकता है। कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया है। इसमें 20-मेगापिक्सल+16मेगापिक्सल का एक कैमरा मिलेगा। यह 2एक्स तक आॅप्टिकल जूम सपोर्ट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे बेहतरीन कैमरा फोन में से एक है। वहीं इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का दमदार गैलेक्सी टैब एस3
वनप्लस 5 को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है। इसके साथ ही 2.45गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसेसर दिया गया है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है जबकि 8जीबी रैम वेरियंट के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। वनप्लस के अन्य डिवाइस की तरह इसमें भी आपको मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा।
यह फोन आॅक्सीजन ओएस पर कार्य करता है जो एंडरॉय आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों स्लॉट में नैनो सिम का प्रयोग होता है। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
यह स्मार्टफोन दो कलर वेरियंट स्लेट ग्रे और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा। वनप्लस के अन्य फोन की तरह भारत में यह फोन अमेजन इंडिया स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जहां तककीमत की बात है तो फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन आशा है कि यह 33 हजार रुपये से 36 हजार रुपये के बीच होगा।


















