वनप्लस 6 के लॉन्च का हुआ खुलासा

Join Us icon

फ्लैगशिप किलर नाम से मशहूर वनप्लस के पोर्टफोलियों में बहुत कम ही डिवाइस हैं लेकिन ​जो भी फोन कंपनी ने लॉन्च किए हैं सभी बेहद दमदार साबित हुए हैं। पिछले साल कंपनी ने वनप्लस 5 को उतारा था जो बेहद लोकप्रिय हुआ। वहीं बाद में कंपनी ने इसके अपडेड संस्करण वनप्लस 5टी को भी पेश किया और यह भी काफी पॉप्यूलर हुआ। हालांकि इन फोंस को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन वनप्लस के एक और डिवाइस की चर्चा जोरों पर है। खबर है कि कंपनी वनप्लस 6 पर कार्य कर रही है और यह फोन भी कुछ महीनों में लॉन्च होने वाला है।

इस बारे में प्रमुख वेबसाइट स्लैशगियर को जानकारी देते हुए वनप्लस के चीफ एक्जिक्यूटिव पेटे लू ने बताया कि हालांकि अभी वनप्लस 6 का आॅफिशियल नाम सुनिश्चित नहीं किया गया है लेकिन यह फोन इस साल के दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा। इससे स्पष्ट है कि मई या जून में फोन लॉन्च हो सकता है। इस समय से लगभग 12 महीने पहले ही वनप्लस 5 को लॉन्च किया गया था। पहली झलक सैमसंग गैलेक्सी ए8+ की, कम कीमत में प्रीमियम लुक

लू ने प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस डिवाइस को क्वालकॉम के सबसे नये चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि वनप्लस 6 में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट देखने को मिलेगा। जबकि पिछला फोन वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर आधारित है। सामनें आई ट्रिपल रियर कैमरे वाले हुआवई पी20 की फोटोज़, फरवरी में होगा लॉन्च

वनप्लस 6 के बारे में अब तक कुछ लीक्स भी आ चुके हैं जहां फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गाय है। इस फोन में आपको 5.7-इंच की स्क्रीन देखन को मिल सकती है। वनप्लस 5टी के साथ कंपनी ने 18:9 रेशियो वाले बेज़ल लेस डिसप्ले की शुरुआत की थी और नए फोन में भी आपको ऐसा ही देखने को मिलेगा।