OnePlus Ace 6T लॉन्च कंफर्म, ये बनेगा दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस महीने चीन में नया OnePlus Ace 6T लॉन्च होगा। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनने वाला है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी ने इसे पूरी तरह परफॉरमेंस और गेमिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया है। ब्रांड के प्रेसिडेंट ली जिए के अनुसार यह चिपसेट शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही फोन में नया गेमिंग कर्नल शामिल किया जाएगा जो गेम्स में लगातार 165fps का स्थिर गेमप्ले देने के लिए जोड़ा गया है। आइए, आगे Ace 6T ने जुड़ी अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।
लीक और अब तक आए टीजर के अनुसार Snapdragon 8 Gen 5 में 3nm TSMC प्रोसेस पर आधारित Oryon CPU कोर्स और Adreno 840 GPU दिया जाएगा। जो ग्राफिक्स-हैवी टाइटल्स को बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा। OnePlus ने कुछ लोकप्रिय गेम्स के लिए 165Hz अडॉप्टेशन भी पूरा किया है। जिससे आगामी OnePlus Ace 6T हाई-फ्रेमरेट गेमिंग डिवाइस के रूप में बढ़िया विकल्प बन सकता है।
कंपनी का कहना है कि Ace 6T बैटरी लाइफ, थर्मल मैनेजमेंट और लॉन्ग-टर्म परफॉरमेंस में भी आगे रहेगा। यह Electric Purple, Flash Black और Shadow Green कलर में आ सकता है। साथ ही एक Genshin Impact स्पेशल एडिशन भी लॉन्च होने की बात सामने आई है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार OnePlus Ace 6T फोन में 6.7-इंच का OLED 1.5K डिस्प्ले और 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन कर सकता है।
OnePlus Ace 6T में 32MP का फ्रंट कैमरा और बैक पैनल पर 50MP+8MP का डुअल सेटअप मिलने की संभावना है। यह फोन 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें मेटल मिड-फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स और NFC जैसे कई फीचर्स भी हो सकते हैं।
OnePlus Ace 6T फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो हाई फ्रेमरेट पर गेमिंग करते हैं और लगातार दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं इसके साथ ही बड़ी बैटरी से लंबा बैकअप चाहते हैं। बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर Realme GT 7, iQOO Z10 और Redmi Note 14 Pro जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि अपने लेटेस्ट चिपसेट और बैटरी की वजह से यह आगे रह सकता है।
यदि आप चीन में है और दमदार डिवाइस लेना चाह रहे हैं तो OnePlus Ace 6T का इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।