OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर दिखा टीजर और डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/oneplus-n6-india-launch-teaser-design-amazon.jpg

OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नया टीजर इमेज शेयर किया है। जिससे लगता है कि ब्रांड जल्द ही बाजार में N मॉडल लॉन्च करेगी। इसके साथ ही अमेजन पर माइक्रोसाइट भी लाइव हुई है जहां फोन का नाम 91मोबाइल्स ने स्पॉट किया है। इसलिए कंफर्म है कि यह नया स्मार्टफोन OnePlus N6 नाम से पेश होगा। आप स्क्रीनशॉट में इसकी डिटेल्स देख सकते हैं। साथ ही आगे हम आपको टीजर में सामने आए डिजाइन और इस फोन के फीचर्स की संभावित जानकारी दे रहे हैं।

OnePlus N6 लॉन्च डिटेल्स

आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं कि फोन का नाम OnePlus N6 देखा जा सकता है। साथ ही अमेजन प्लेटफॉर्म पर दिख रहे सर्च बॉक्स एक बाजू में भी नाम दिख रहा है। उम्मीद है यह फोन कम कीमत में भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है।

OnePlus N6 लॉन्च टाइमलाइन

फिलहाल OnePlus ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई है। हालांकि कंपनी आने वाले हफ्तों में और जानकारी शेयर कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस नए N-Series मॉडल को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India, OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल हो सकता है।

टीजर में दिखा OnePlus N6 डिजाइन

टीजर इमेज में OnePlus N6 फोन का साइड प्रोफाइल दिखाया गया है, जिससे इसके डिजाइन से जुड़ी कुछ अहम बातें सामने आई हैं। फोन में फ्लैट एज देखने को मिल सकती है, जिससे इसका डिजाइन काफी मॉडर्न नजर आता है।

Something ‘N’ew is on the way. pic.twitter.com/oPaYloULCL

— OnePlus India (@OnePlus_IN) June 11, 2026

फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई देता है। डिवाइस के राइट साइड पर वॉल्यूम बटन और power button नजर आते हैं। टीजर में दो कलर्स भी नजर आए हैं, जिनमें mint-green और dark charcoal/black फिनिश शामिल है।

OnePlus की यह अपकमिंग फोन उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो 20,000 रुपये से कम कीमत में बढ़िया डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। यह फोन हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। खासकर वे जो सस्ते में OnePlus डिवाइस देख रहे हैं।

भारतीय बाजार में OnePlus N6 का मुकाबला संभावित रूप से Redmi Note लाइनअप, iQOO Z Series और Realme Narzo Series के फोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर फोन के बारे में और जानकारी मिलने के बाद ही पता चल पाएगी।

यदि आप 20,000 रुपये के बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और OnePlus ब्रांड चाहते हैं तो OnePlus N6 आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको और जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।