OnePlus N Series होगी इंडिया में लॉन्च! मिलेंगे 20 हजार से कम के वनप्लस 5जी फोन

Join Us icon

वनप्लस ब्रांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। टेक जगत में हल्ला मच गया है कि यह कंपनी एक बिल्कुल नई स्मार्टफोन सीरीज शुरू करने जा रही है जिसका नाम OnePlus N Series होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन सीरीज खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए ही बनाई गई है और इस वनप्लस एन सीरीज में लो बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ​रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस एन सीरीज में लॉन्च होने वाले सभी मोबाइल फोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम ही रखी जाएगी।

OnePlus N Series

वनप्लस एन सीरीज से जुड़ी यह बड़ी खबर टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स द्वारा शेयर की गई है। वेबसाइट रिपोर्ट के मुताबिक यह नई वनप्लस एन सीरीज बेहद जल्द ऑफिशियली टीज़ कर दी जाएगी और अगले ही महीने यानी जुलाई में वनप्लस ‘एन’ सीरीज का स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज में एक ज्यादा मोबाइल लाए जाएंगे जो खासतौर पर छोटे शहरों व ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के लिए बनाए जाएंगे। यानी वनप्लस एन फोन का रेट कम होगा।

प्राइस की ही बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस एन सीरीज में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम ही रहेगी। OnePlus N Series के साथ कंपनी लो बजट सेग्मेंट को टारगेट करेगी और ​अंडर 15000 व अंडर 20000 वाले फोन कैटेगरी में अपना नाम फैलाने का प्रयास करेगी। इस एन सीरीज के अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोंस में मिडबजट स्पेसिफिकेशन्स दी जा सकती है और इनमें क्लिन OxygenOS देखने को मिल सकता है।

OnePlus Nord का प्राइस

वनप्लस पहले फ्लैगशिप कीलर के तौर पर आई थी। बाद में मिड बजट सेग्मेंट में अपना नाम फैलाने के मकसद से इस कंपनी ने इंडिया में OnePlus Nord Series की शुरूआत की। तकरीबन 30 हजार के बजट में वनप्लस नोर्ड फोन आने लगे थे। लेकिन अब वनप्लस की नोर्ड सीरीज भी महंगी होने लगी है और इसके मोबाइल्स की रेंज 40 हजार रुपये और इससे ज्यादा होने लगी है।

oneplus-nord-ce-6-series-india-sale-date-specs-confirmed

ऐसी स्थिति में 20 हजार से 25 हजार के सेग्मेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वनप्लस को नई स्मार्टफोन सीरीज की आवश्यकता भी थी। OnePlus N Series यही काम करेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि सबसे सस्ता वनप्लस फोन इसी ‘एन’ सीरीज में आएगा। फिलहाल इस प्राइस रेंज में realme, OPPO और vivo सहित Motorola भी काफी अग्रेसिव होकर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर Infinix के फोन भी 20 हजार रुपये की रेंज में लोगों द्वारा पसंद किए जाने लगे हैं ।

कंपनी की ओर से अभी अपकमिंग OnePlus N Series से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी बेहद जल्द इस स्मार्टफोन सीरीज को टीज़ करना शुरू कर देगी। पावरफुल परफॉर्मेंस वाले प्रीमियम स्मार्टफोंस के लिए मशहूर OnePlus के फोन अगर 20 हजार रुपये के कम में लॉन्च होंगे, तो क्या आप इन्हें खरीदना पसंद करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here