OnePlus N6x के लॉन्च से पहले डिजाइन और दो कलर ऑप्शन आए सामने, जल्द होगी भारत में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/oneplus-n6x-design-colours-revealed-india-launch-soon.jpg

OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में OnePlus N6x स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन को टीज करना शुरू किया था। वहीं, अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है। जहां इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक सामने आई है। इसके साथ gadgets360 ने इसकी एक इमेज भी शेयर की है। जिसमें लुक साफ नजर आ रहा है। बता दें कि आगामी N6x फोन N6 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। जिसमें OnePlus N6 पहले ही आ चुका है। आइए, आगे अपकमिंग मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus N6x का डिजाइन और कलर ऑप्शन

Amazon माइक्रोसाइट पर जारी नए पोस्टर में “Beyond what you x-pect” टैगलाइन देखने को मिली है। इसके साथ यह भी पुष्टि हो गई है कि OnePlus N6x भारत में ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट बैक पैनल दिया गया है, जिसके बीच में OnePlus की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। लीक इमेज में ब्लैक कलर सामने आया है। यानी डिवाइस को कुल तीन कलर्स में लाया जा सकता है।

OnePlus N6x फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। फ्लैट फ्रेम वाला यह डिजाइन OnePlus N6 की तुलना में OnePlus Nord CE 6 Lite से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है।

Amazon पर होगी सेल

OnePlus पहले ही कंफर्म कर चुका है कि OnePlus N6x भारत में Amazon के जरिए सेल होगा। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे टीजर से लगता है कि स्मार्टफोन की एंट्री इसी महीने हो सकती है। इसके फीचर्स पूर्व में आए OnePlus N6 से थोड़े मिलते-जुलते हो सकते हैं। हालांकि चिपसेट इससे कम रेंज वाला मिलने की उम्मीद है।

OnePlus N6 के फीचर्स

OnePlus N6 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus N6

कीमत कितनी हो सकती है?

याद दिला दें कि OnePlus N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी OnePlus N6x को N6 के आसपास या उससे कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। हम आपको आगे लॉन्च डेट आने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।