
OnePlus जल्द ही अपनी सबसे किफायती स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार कर सकता है। लेटेस्ट Amazon पोस्टर के अनुसार, कंपनी OnePlus N6 के बाद OnePlus N6x नाम से एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ब्रांड ने इसे लेकर आधिकारिक घोषणा टीजर पेश करते हुए की है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है, जिससे यह बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए नया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus N6x लीक
Amazon टीजर के अनुसार OnePlus N6 सीरीज में एक और स्मार्टफोन OnePlus N6x शामिल होने वाला है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर में “Coming Soon” लिखा है। यानी यह डिवाइस बाजार जल्द आएगा। ब्रांड ने फिलहाल सिर्फ टीजर ही दर्शाया है इसके फीचर्स या डिजाइन की जानकारी नहीं दी है।
आगामी OnePlus N6x में N6 से मिलते जुलते स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। बता दें कि मौजूदा OnePlus N6 में 8,000mAh बैटरी, HD+ LCD डिस्प्ले और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है।
OnePlus N6 की तुलना Realme P4R से होती है, क्योंकि दोनों स्मार्टफोंस में कई फीचर्स समान हैं। हालांकि P4R में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसलिए यह OnePlus फोन से थोड़ा पीछे लग सकता है।
20,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत
हमारा अनुमान है कि OnePlus N6x की कीमत OnePlus N6 से कम रखी जा सकती है। फिलहाल OnePlus N6 की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि Nord CE 6 Lite की कीमत हालिया प्राइस हाइक के बाद 25,999 रुपये हो गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि OnePlus N6x को 20,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। जिससे यह कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन बन सकता है।
अगर आप लंबे समय से 20,000 रुपये से कम कीमत में OnePlus स्मार्टफोन लेना का इंतजार कर रहे हैं, तो अपकमिंग OnePlus N6x आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन से जुड़े टीजर जारी कर सकती है। यदि यह फोन कम कीमत में आता है तो बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है। हम आपको इसके अपडेट आगे भी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













