OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर Blast, जींस की जेब में रखा था फोन, जला डाला लड़के का मांस!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/OnePlus-Nord-2-Blast-Fire.jpg

OnePlus का इन दिनों कुछ अलग ही रूप निकल कर सामने आ रहा है। फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर इस ब्रांड को लोग फायर कीलर कहने लगे हैं। बीते दिनों कंपनी के OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने की कुछ खबरें आई थी वहीं अब एक बार फिर से इस मोबाइल फोन में भयंकर ब्लास्ट का हादसा सामने आया है। इस बार यह मोबाइल फोन एक लड़के की पेंट पॉकेट में Blast हुआ है जिसमें न सिर्फ वह व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है कि बल्कि वनप्लस नोर्ड 2 में लगी आग ने उस लड़के का मांस तक जला डाला है।

OnePlus Nord 2 Blast का यह सनसनीखेज मामला इंडिया का ही है जिसने पूरे टेक जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक यूजर ने ट्वीटर के जरिये इस हादसे को प्रकाश में लाया है। ट्वीट में जले हुए वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफोन के साथ ही उस युवक की फोटोज़ भी शेयर की गई है जिसके साथ यह दुर्घटना घटी है। फोटोज़ देखकर साफ पता चला है कि फोन में लगी यह आग और ब्लास्ट इतना भयंकर था कि फोन यूजर गंभीर रुप से झुलस चुका है।

जींस की जेब में फटा OnePlus Nord 2

वनप्लस नोर्ड 2 की वजह से हुए इस हादसे को Suhit Sharma नाम के ट्वीटर यूजर ने इंटरनेट पर पोस्ट किया है। सुहित ने अपने ट्वीट में पूरी डिटेल्स को तो नहीं बताया है लेकिन शेयर की गई फोटोज़ से न सिर्फ इस मामले की जानकारी मिलती है बल्कि साथ ही हादसे की भयावहता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्वीटर यूजर ने कड़े शब्दों में OnePlus कंपनी को चेतावनी दे डाली है कि उसकी वजह से मासूम लोगों को बुरी यातनाओं को सामना करना पड़ रहा है और वह इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए।

ट्वीट के जरिये मिली जानकारी के अनुसार OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में उस वक्त आग लगी जब वह यूजर की जींस में जेब में था। जींस की फिटिंग टाईट होने की वजह से और पॉकेट साईज़ छोटा होने की वजह से फोन को जल्दी से बाहर नहीं निकाला जा सका और वह पेंट की जेब में ही फट गया। यह आग इतनी जबरदस्त थी कि फोन पेंट के अंदर से ही युवक की खाल पर चिपक गया और उसकी त्वचा को जलाते हुए उसके मांस को भी झुलसा डाला।

OnePlus Nord 2 Fire की वजह से हुए इस हादसे की फोटो में युवक को पहुॅंची चोट साफ तौर पर देखी जा सकती है। स्मार्टफोन में जब आग लगी उस वक्त वनप्लस नोर्ड 2 पर मोबाइल कवर लगा हुआ था और अस्पताल में बेड पर लेटे हुए घायल यूजर की जांघ पर उस कवर का भी जला हुआ हिस्सा चिपका नज़र आ रहा है। फोन में लगी आग और धमाके के चलते मोबाइल यूजर को नुकसान तो हुआ ही है लेकिन वह कब तक और कितने दिनों में पूरी तरह फिट हो जाएगा, यह अभी कहना मुमकिन नहीं।

OnePlus का पक्ष

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की वजह से हुए इस हादसे पर अभी कंपनी की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। खबर लिखे जाने तक कंपनी से जुड़े लोग इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं और आग लगने की वजह पता लगा रहे है। पूरी तफ्तीश के बाद कंपनी किस नतीजे पर पहुॅंचेगी और कंपनी का विचार क्या होगा, यह सब इस खबर में अपडेट किया जाएगा।