OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले SIRIM सर्टिफिकेशन पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/OnePlus-Nord-5-Launch-.jpg

OnePlus के अगले Nord सीरीज स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इसे OnePlus Nord 6 नाम से लाया जा सकता है। हालांकि ब्रांड ने कोई ऐलान नहीं किया है इससे पहले यह SIRIM सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके एशिया सहित ग्लोबल मार्केट में जल्द पेश होने का संकेत मिला हैं। आइए, आगे लिस्टिंग की जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

SIRIM सर्टिफिकेशन में डिवाइस का मॉडल नंबर CPH2795 बताया गया है और इसे “OnePlus Nord 6” नाम के साथ लिस्ट किया गया है। इसको 24 दिसंबर 2025 को अप्रूवल मिला है, जबकि इसकी वैधता 23 दिसंबर 2030 तक दर्ज की गई है। बता दें कि SIRIM सर्टिफिकेशन आमतौर पर मलेशिया में सेल से पहले अनिवार्य होता है, ऐसे में उम्मीद है कि OnePlus Nord 6 का लॉन्च आने वाले कुछ महीनों में हो सकता है।

SIRIM सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Nord सीरीज की पोजिशनिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट के रूप में आ सकता है। पूर्व के Nord सीरीज की तरह ही इसमें दमदार प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और क्लीन OxygenOS एक्सपीरियंस मिलने की संभावना है।

पूर्व मॉडल वनप्लस नोर्ड 5 की बात करें तो इसमें 2800 x 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.83-इंच का 1.5के डिस्प्ले मिलता है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1400निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसिंग के लिए OnePlus Nord 5 फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Adreno 735 GPU है। इसमें 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 OIS सेंसर दिया गया है और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस लगा है। वहीं, 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है। पावर बैकअप के लिए 6,800एमएएच बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है। यही नहीं 5वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

OnePlus Nord 6 उन ग्राहकों के लिए आ सकता है। जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस मिड रेंज में पसंद करते हैं। यह गेमिंग करने वाले, प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और हर वर्ग के लोगों को लुभा सकता है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशंस आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56, iQOO Neo 11 और Realme GT 7 जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप साल 2026 में नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो OnePlus Nord 6 के लिए इंतजार कर सकते हैं। बताते चलें कि फिलहाल OnePlus की ओर से Nord 6 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन SIRIM सर्टिफिकेशन में इसकी मौजूदगी संकेत देती है कि कंपनी आने वाले महीनों में जानकारी दे सकती है। हम आगे भी आपको इसे लेकर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।