स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट वाला हो सकता है OnePlus Pad 2, जानें क्या है लॉन्च टाइमलाइन

Highlights

वनप्लस ने पिछले साल भारत में अपना पहला टैबलेट वनप्लस पैड पेश किया था। वहीं, अब कंपनी इसके अपग्रेड के तौर पर OnePlus Pad 2 लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान सामने नहीं आया है, इससे पहले ही डिवाइस के चिपसेट को लेकर डिटेल सोशल मीडिया पर देखी गई है। यही नहीं लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया गया है। आइए, आगे इस जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Pad 2 लॉन्च टाइमलाइन और चिपसेट (लीक)

OnePlus Pad 2 की कीमत (संभावित)

वनप्लस का पूर्व टैबलेट OnePlus Pad बाजार में 37,999 की शुरुआती कीमत पर मिलता है। वहीं, अगर नए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट उपयोग होता है तो इसकी कीमत थोड़ी और महंगी हो सकती है। यानी कि यह करीब 45 से 50 हजार रुपये में आ सकता है। हालांकि आगे देखना होगा की ब्रांड टैबलेट को इस पावरफुल चिपसेट से लैस रखती है या नहीं।

आखिर में आपको बताते चलें कि, OnePlus Pad पिछले साल Oppo Pad 2 के रिब्रांड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो जल्द ही स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ Oppo Pad 3 पेश कर सकता है। जिसे भारत और अन्य ग्लोबल बाजारों में Oppo Pad 2 नाम से एंट्री मिल सकती है। वहीं, आगे आधिकारिक जानकारी के लिए कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।