OnePlus Secret Codes, जानें सभी हिडेन मेन्यू, सीक्रेट कोड्स और उनके काम

वनप्लस (OnePlus) स्मार्टफोन्स अपने क्लीन और फास्ट OxygenOS इंटरफेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इसके अंदर कई ऐसे हिडन फीचर्स भी मौजूद होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी नहीं होती है। कंपनी ने फोन के अंदर कुछ सीक्रेट डायलर कोड्स दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स हार्डवेयर टेस्ट, नेटवर्क जानकारी, सिस्टम स्टेटस, IMEI नंबर और कई एडवांस डायग्नोस्टिक फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। इन कोड्स का इस्तेमाल आमतौर पर सर्विस सेंटर टेक्नीशियन करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर सामान्य यूजर्स भी इन्हें उपयोग कर सकते हैं। खासकर, अगर आपके फोन में माइक्रोफोन, डिस्प्ले, सेंसर या नेटवर्क से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो ये कोड्स काफी काम आ सकते हैं। हालांकि कुछ कोड्स बेहद संवेदनशील भी होते हैं, इसलिए इन्हें इस्तेमाल करते समय जानकारी और सावधानी दोनों जरूरी है। आइए जानते हैं वनप्लस सीक्रेड कोड्स (OnePlus Secret Codes) के बारे में और इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है।
OnePlus के टॉप सीक्रेट कोड्स
| कोड | क्या काम करता है |
|---|---|
| *#06# | इस कोड से IMEI नंबर देख सकते हैं |
| *#899# / *#*#4636#*#* | यह टेस्टिंग और डायग्नोस्टिक मेन्यू ओपन करता है |
| *#1234# | फोन का फर्मवेयर वर्जन दिखाता है |
| *#*#426#*#* | Google Play Services की जानकारी देता है |
| *#*#225#*#* | आप अपने कैलेंडर की जानकारी देख सकते हैं |
| *#*#46*#*#* | SIM रीसेट करने का विकल्प मिलता है |
| *#07# | SAR वैल्यू की जानकारी मिलती है |
| *#808# | इंजीनियरिंग मोड ओपन होता है |
| *#*#9473222343#*#* | इंस्टेंट डेटा वाइप कर सकते हैं |
| *#800# | फीडबैक मेन्यू दिखता है |
EngineerMode क्या है?
अगर आपको लगता है कि आपके OnePlus फोन में कोई हार्डवेयर समस्या है, जैसे- माइक्रोफोन सही से काम नहीं कर रहा है, डिस्प्ले में डेड पिक्सल है या फिर सेंसर रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं, तो EngineerMode आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको फोन के डायलर में *#899# या पुराने OnePlus फोन्स में *#36446337* कोड डायल करना होगा।
बता दें कि यह एक हिडेन डायग्नोस्टिक सूट है, जहां से आप फोन के लगभग हर हार्डवेयर पार्ट का टेस्ट कर सकते हैं। इसमें डिस्प्ले कलर टेस्ट, टच रिस्पॉन्स, कैमरा टेस्ट, स्पीकर, माइक्रोफोन और सेंसर चेक करने जैसे कई विकल्प मिलते हैं। आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के इस मोड का इस्तेमाल करके फोन की जांच करते हैं।
वनप्लस डिवाइस के हिडेन कोड
| कोड | क्या काम करता है |
|---|---|
| *#06# | 15 अंकों वाला IMEI नंबर दिखाता है |
| *#07# | फोन की SAR वैल्यू दिखाता है |
| *#1234# | फर्मवेयर बिल्ड और OxygenOS वर्जन दिखाता है |
| *#6776# | Android वर्जन, सिक्योरिटी पैच, बिल्ड और रीजन की जानकारी मिलती है |
| *#888# | PCB (मदरबोर्ड) सीरियल और हार्डवेयर वर्जन की जानकारी |
| *#899# | पूरा EngineerMode / AfterSale डायग्नोस्टिक मेन्यू देख सकते हैं |
| *#*#4636#*#* | फोन जानकारी, बैटरी, यूसेज स्टैट्स और Wi-Fi टेस्टिंग मेन्यू |
| *#*#225#*#* | कैलेंडर जानकारी मिलती है |
ये कोड्स आपके फोन की पहचान, सॉफ्टवेयर स्टेटस और सिस्टम जानकारी जानने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए *#06# डायल करते ही आपके फोन का 15 अंकों वाला IMEI नंबर वनप्लस फोन की स्क्रीन पर दिखाई देता है। इस तरह IMEI नंबर की मदद से फोन की वारंटी और ऑथेंटिसिटी चेक की जा सकती है।
OxygenOS वर्जन और सिस्टम जानकारी कैसे चेक करें?
कई बार यूजर्स को यह पता करना होता है कि उनके फोन में कौन-सा OxygenOS वर्जन चल रहा है या लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल है या नहीं। इसके लिए *#1234# और *#6776# जैसे कोड का उपयोग किया जा सकता है। ये कोड्स तुरंत सॉफ्टवेयर बिल्ड, Android वर्जन, सिक्योरिटी अपडेट और रीजन जैसी जानकारी दिखा देते हैं, जिससे सेटिंग्स में बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं अगर आप अपने फोन की रेडिएशन लिमिट यानी SAR वैल्यू जानना चाहते हैं, तो *#07# डायल कर सकते हैं।
साथ ही, *#888# डायल कर आप अपने फोन के मदरबोर्ड और हार्डवेयर वर्जन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
OnePlus IMEI Number Code और गूगल सर्विस कोड्स
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कोड *#06# है। यह कोड आपके OnePlus फोन का IMEI नंबर तुरंत स्क्रीन पर दिखा देता है। IMEI नंबर फोन की यूनिक पहचान होती है, जिसकी जरूरत वारंटी चेक करने, फोन ट्रैक करने या कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करने के दौरान पड़ सकती है।
इसी तरह *#*#426#*#* कोड Google Play Services की Debug Information दिखाता है। यहां से आप देख सकते हैं कि आपका OnePlus फोन Google Servers से सही तरह कनेक्ट है या नहीं। यह सेक्शन Google Account Sync, Notifications और Apps के सही तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाता है।
इस मेन्यू में Events का ऑप्शन भी मिलता है, जहां आप डिटेल लॉग देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में Google Play Services क्या-क्या एक्टिविटी कर रही है। अगर Play Store, Gmail या Notifications में दिक्कत आ रही है, तो यह सेक्शन उपयोगी साबित हो सकता है।
OnePlus सॉफ्टवेयर वर्जन पेज
OnePlus फोन में कुछ ऐसे कोड्स भी मौजूद हैं जो डिवाइस की सॉफ्टवेयर डिटेल्स तुरंत स्क्रीन पर दिखा देते हैं। उदाहरण के लिए *#*#225#*#* कोड कैलेंडर से जुड़ी जानकारी दिखाता है। इसमें पूरे साल के Holidays, Events और आपके अलग-अलग Accounts से Sync हुई Calendar Entries दिखाई देती हैं।
अगर आप किसी Bug या Software Issue की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो *#800# कोड काफी उपयोगी है। यह सीधे OnePlus Feedback App खोल देता है, जहां से आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग, लॉग फाइल्स और Bug Reports भेज सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब फोन में Battery Drain, App Crash या GPS जैसी समस्याएं आ रही हों। इसके जरिए OnePlus Engineers तक Diagnostic Data सीधे पहुंचाया जा सकता है।
OnePlus Hardware टेस्ट कोड्स
वनप्लस स्मार्टफोन्स में मौजूद Hardware Test Codes की मदद से आप फोन के लगभग हर हार्डवेयर कंपोनेंट को टेस्ट कर सकते हैं।
| Code | क्या करता है |
|---|---|
| *#899# | EngineerMode खोलता है और सभी हार्डवेयर कंपोनेंट्स का टेस्ट करता है |
- स्क्रीन कलर और टच रिस्पॉन्स टेस्ट कर सकते हैं।
- कैमरा सेंसर्स और फ्लैश फंक्शनैलिटी टेस्ट कर सकते हैं।
- स्पीकर्स, माइक्रोफोन्स और वाइब्रेशन मोटर को टेस्ट कर सकते हैं।
- वाई-फाई, Bluetooth और GPS Antennas को भी टेस्ट कर सकते हैं।
यह फीचर खासतौर पर सेकंड-हैंड फोन खरीदने या हार्डवेयर खराबी पहचानने में मदद करता है।
OnePlus सीक्रेट नेटवर्क कोड्स
अगर आपके फोन में Network या Connectivity Issues आ रहे हैं, तो ये Hidden Network Codes काफी मददगार हो सकते हैं।
| Code | क्या करता है |
|---|---|
| *#*#4636#*#* | Network Type, Signal Strength और Ping Test दिखाता है |
| *#*#46*#*#* | SIM Card Reset करता है |
*#*#4636#*#* कोड की मदद से वनप्लस के फोन में आप एंड्रॉयड टेस्टिंग मेन्यू को ओपन कर सकते हैं। यहां से आप सिग्नल स्ट्रेंथ, मोबाइल नेटवर्ट डिटेल, वाई-फाई कॉन्फिगरेशन और पिंग टेस्ट देख सकते हैं। इस मेन्यू में Preferred Network Type बदलने का विकल्प भी मिलता है। उदाहरण के लिए आप फोन को केवल LTE, 5G या 3G मोड में फोर्स कर सकते हैं। दूसरी तरफ, *#*#46*#*#* कोड SIM Card Reset करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर नेटवर्क बार-बार गायब हो रहा है या कॉलिंग में समस्या आ रही है, तो यह कोड उपयोगी हो सकता है।
OnePlus के रिसेट कोड्स
OnePlus फोन्स में आपको कुछ हिडेन रिसेट कोड्स भी दिए गए हैं, जो फोन को फैक्ट्री रिसेट या हार्ड रिसेट कर सकते हैं। इन कोड्स का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इनमें से कुछ बिना कंफर्मेशन के पूरा डेटा डिलीट कर देते हैं।
| Code | क्या करता है |
|---|---|
| *#*#9473222343#*#* / *2767*3855# | फुल हार्ड रिसेट और Firmware Reflash |
| *#*#7780#*#* | फैक्ट्री रिसेट, ऐप्स और Data हटाता है |
| *#812# / *#813# | Legacy Emergency / FRP Codes |
इनमें सबसे खतरनाक कोड *#*#9473222343#*#* को माना जाता है। इसे डालते ही फोन का पूरा डेटा तुरंत डिलीट हो सकता है। इसलिए इस कोड को इस्तेमाल करने से पहले पूरा Backup लेना बेहद जरूरी है।
OnePlus Phones में Secret Codes कैसे इस्तेमाल करें?
वनप्लस के इन सीक्रेट कोड्स को इस्तेमाल करने के लिए किसी Rooting या Special Mod की जरूरत नहीं होती है। ये सीधे OnePlus के System Framework में मौजूद होते हैं। इन्हें ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैंः
- सबसे पहले अपने OnePlus फोन में Phone App ओपन करें।
- फिर अब Keypad सेक्शन में जाएं।
- वहां दिए गए Secret Code को बिल्कुल सही तरीके से टाइप करें।
- ज्यादातर Codes अपने आप Execute हो जाते हैं और वहीं कुछ मामलों में Call Button दबाना पड़ सकता है।
इन Codes की मदद से आप IMEI नंबर, Serial Number और कई Hidden Menus तुरंत एक्सेस कर सकते हैं।
OnePlus फीडबैक कोड
OnePlus फोन में कुछ हिडेन मेन्यू भी दिए गए हैं, जो खासतौर पर Feedback और Developer Logging के लिए बनाए गए हैं। उदाहरण के लिए *#800# कोड हिडेन फीडबैक मेन्यू को ओपन करता है। यहां से आप Screen Recording कर सकते हैं, System Logs कैप्चर कर सकते हैं और सीधे OnePlus को Bug Report भेज सकते हैं। अगर आपके फोन में GPS Problem, Battery Drain, Heating Issue या बार-बार App Crash जैसी परेशानी आ रही हो, तो यह Hidden Menu काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
कुल मिलाकर, इन Secret Codes की मदद से OnePlus यूजर्स अपने फोन की गहराई से जांच कर सकते हैं और कई समस्याओं का कारण खुद पता लगा सकते हैं। हालांकि Reset और Diagnostic Codes का इस्तेमाल हमेशा सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि गलत उपयोग से डेटा लॉस भी हो सकता है।
सवाल-जवाब (FAQs)
क्या OnePlus सीक्रेट कोड्स सभी मॉडल्स में काम करते हैं?
ज्यादातर OnePlus सीक्रेट कोड्स सभी नए और पुराने मॉडल्स में काम करते हैं, लेकिन कुछ कोड्स OxygenOS वर्जन और डिवाइस मॉडल के हिसाब से अलग हो सकते हैं। कुछ पुराने कोड्स नए अपडेट्स में बंद भी कर दिए गए हैं।
क्या OnePlus के सीक्रेट कोड्स इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
हां, सामान्य जानकारी वाले कोड्स जैसे IMEI, नेटवर्क या हार्डवेयर टेस्ट कोड्स सुरक्षित होते हैं, लेकिन Factory Reset या Data Wipe वाले कोड्स का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि ये फोन का पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं।
OnePlus में IMEI नंबर कैसे चेक करें?
फोन ऐप खोलकर *#06# डायल करें। इसके बाद स्क्रीन पर तुरंत IMEI नंबर दिखाई देगा। यह कोड लगभग सभी OnePlus स्मार्टफोन्स में काम करता है।
EngineerMode क्या है और इसका उपयोग किसलिए होता है?
EngineerMode OnePlus का एक हिडन डायग्नोस्टिक मेन्यू है, जहां से स्क्रीन, कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन, सेंसर, GPS और अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट्स को टेस्ट किया जा सकता है। इसे सर्विस सेंटर टेक्नीशियन भी इस्तेमाल करते हैं।
अगर फोन में नेटवर्क समस्या आ रही हो तो कौन-सा कोड उपयोगी है?
*#*#4636#*#* कोड नेटवर्क टेस्टिंग और सिग्नल जानकारी देखने के लिए उपयोगी है। वहीं *#*#46*#*#* SIM Reset के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या सीक्रेट कोड्स से फोन फॉर्मेट हो सकता है?
हां, कुछ कोड्स जैसे *#*#9473222343#*#* या *2767*3855# फोन का पूरा डेटा मिटा सकते हैं। इसलिए ऐसे कोड्स इस्तेमाल करने से पहले डेटा बैकअप जरूर लें।
OnePlus में हार्डवेयर टेस्ट कैसे करें?
फोन डायलर में *#899# डालने पर EngineerMode खुलता है, जहां से डिस्प्ले, कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन, वाइब्रेशन और अन्य हार्डवेयर टेस्ट किए जा सकते हैं।
क्या OnePlus सीक्रेट कोड्स के लिए Root एक्सेस जरूरी है?
नहीं, इन कोड्स का उपयोग करने के लिए Root या किसी मॉडिंग की जरूरत नहीं होती है। ये फीचर्स पहले से ही OxygenOS में दिए जाते हैं।