OnePlus Turbo 6X Pro हुआ लीक, मिल सकता है 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और IP69X रेटिंग

OnePlus अपनी Turbo 6X सीरीज लॉन्च कर सकता है। इसमें OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro मॉडल्स आ सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी OnePlus Turbo 6X Pro को लेकर नई जानकारी शेयर की है। साथ ही टिप्स्टर ने दावा किया है कि उन्हें इस स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन एक्सेस भी मिल चुका है। आइए, आगे इस श्रृंखला की अब तक आई लीक डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Turbo 6X Pro स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार आगामी OnePlus Turbo 6X Pro में Samsung का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें LTPS Samsung पैनल उपयोग किया जा सकता है। स्क्रीन में eye-protection टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर पड़ सकता है।
8000mAh बैटरी और IP69X रेटिंग लीक
OnePlus Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि यह OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V में मिलने वाली 9000mAh बैटरी से थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन इस प्राइस रेंज में यह अब भी काफी बड़ी बैटरी मानी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में IP69X वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलने की संभावना है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा दे सकता है।
कम कीमत में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
लीक के अनुसार OnePlus Turbo 6X Pro को 1000 युआन से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये से कम हो सकती है। इतनी कम कीमत में 144Hz Samsung डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और IP69X प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलना इसे शानदार विकल्प बना सकता है।
OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस लीक
इस लाइनअप के OnePlus Turbo 6X की बात करें तो इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। हालांकि फोन में LCD स्क्रीन मिलने की संभावना है, जबकि Pro मॉडल में ज्यादा प्रीमियम डिस्प्ले दिया जा सकता है।
फिलहाल OnePlus की तरफ से इस स्मार्टफोन लाइनअप को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि लीक से लगता है कि OnePlus Turbo 6X सीरीज को आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। यदि आप चीन में हैं और इन फोंस को लेना चाहते हैं तो यह सस्ते में बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। हम आपको आगे भी इन से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।