
91मोबाइल्स ने कल ही एक्सक्लूसिव खबर लिखते हुए जानकारी दी थी कि टेक कंपनी ओपो इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है और कंपनी की ओर से आने वाले कुछ ही दिनों में तीन नए स्मार्टफोन Oppo A11K, Oppo A12 और Oppo A52 भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज इनमें से ही एक लो बजट डिवाईस Oppo A11K के लॉन्च होने से पहले ही इस फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।
OPPO A11k इंडिया में किस दिन लॉन्च किया जाएगा यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन टिपस्टर इशान अग्रवाल ने इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को इंटरनेट पर शेयर कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए11के स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही Samsung Galaxy M01 और Moto G8 Power Lite फोन भी इसी प्राइस पर लॉन्च हुए हैं।

OPPO A11k
ओपो ए11के के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएग जो 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का होगा था। फोन डिसप्ले आई प्रोटेक्शन के साथ ही सीजी3 कोटेड होगी। यह भी पढ़ें : इस चाइनीज मोबाइल कंपनी पर लगा गंभीर आरोप, एक ही IMEI नंबर पर चल रहे 13 हजार फोन
लीक के अनुसार OPPO A11k को एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 6.1.2 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। ओपो ए11के का बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।
OPPO A11k को डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा जो हॉरिजॉन्टल शेप में स्थित होगा। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं लीक के अनुसार ओपो का यह नया फोन सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M01 और Realme Narzo 10A के बीच है टक्कर, भारतीय यूजर किस फोन को करेंगे पसंद ?
ओपो ए11के को इस लीक में 4,230एमएएच की बैटरी से लैस बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार इस फोन को Deep Blue और Flowing Silver कलर में बाजार में उतारा जाएगा और फोन की कीमत होगी सिर्फ 8,999 रुपये। बहरहाल OPPO A11k की लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।



















