Oppo A18 और Oppo A38 बीआईएस और कई सर्टिफिकेशन पर आए सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

मोबाइल निर्माता ओप्पो आने वाले दिनों में OPPO A18 और OPPO A38 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दरअसल दोनों डिवाइस FCC, NBTC, SIRIM, TDRA और यहां तक की भारत की बीआईएस साइट पर सामने आ गए हैं। हालांकि कंपनी ने लॉन्च का ऐलान नहीं किया है लेकिन सर्टिफिकेशन पर लिस्ट होना इन दोनों फोन के पेश होने का इशारा समझा जा सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
Oppo A18 और Oppo A38 लिस्टिंग डिटेल
- एनबीटीसी सर्टिफिकेशन पर फोन का मॉनिकार नेम ओप्पो ए18 और ओप्पो ए38 है। OPPO A18 का मॉडल नंबर CPH2591 है, जबकि A38 का मॉडल नंबर CPH2579 है।
- यह डिवाइस SIRIM, TDRA सर्टिफिकेशन और NBTC पर भी एक ही मॉडल नंबर के साथ सामने आ चुके हैं।
- अगर BIS लिस्टिंग की बात करें तो फोंस CPH2579 और CPH2591 नाम से स्पॉट हुए हैं। जिससे लग रहा है कि यह भारत में भी पेश होंगे।
- FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि OPPO A38 4G स्मार्टफोन होगा जो ColoroS 13.1 पर रन करेगा।
Oppo A18 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Oppo A18 डिवाइस में 6.5 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को मीडियाटेक प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी होगा।
- कैमरा: स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में मोबाइल में 5000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
- OS: यह फोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
Oppo A38 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Oppo A38 में यूजर्स को 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को स्नैपड्रेगन सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB तक रैम+ 128GB तक का बेस मॉडल और अन्य वैरियंट भी आ सकते हैं।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 10वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्राइड 13 पर रन करने वाला हो सकता है।