
ओप्पो आने वाले कुछ दिनों में अपनी ए-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें इससे पहले भी कई स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं, वहीं अब Oppo A18 और Oppo A38 डिवाइस के पेश होने की खबर चर्चा में है। दरअसल यह मोबाइल्स TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं। चलिए, आगे जानते हैं लिस्टिंग में क्या कुछ सामने आया है और संभावित स्पेसिफिकेशन कैसे हो सकते हैं।
Oppo A18 और Oppo A38 की टीडीआरए लिस्टिंग
- सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोंस को CPH2591 और CPH2579 मॉडल नंबरों के साथ स्पॉट किया गया है।
- हालांकि कोई प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं लेकिन यह दोनों डिवाइस 4G सपोर्ट से लैस होने की उम्मीद है।
- लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि दोनों डिवाइस जल्द बाजार में आ सकते हैं।
- यह भी बता दें कि इन दोनों फोंस को बेहद कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।
- हालांकि अन्य किसी अपडेट के लिए कंपनी के ऐलान का इंतजार करना होगा।
Oppo A18 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: ओप्पो का यह डिवाइस 6.5 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले के साथ बाजार में आ सकता है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को मीडियाटेक प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है। मेमोरी को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। जिसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 5000एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।
- OS: यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
Oppo A38 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: यह फोन बजट रेंज में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले प्रदान कर सकता है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को स्नैपड्रेगन सीरीज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB तक रैम और 128GB तक का बेस मॉडल पेश हो सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस भी डुअल रियर रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक सेकेंडरी लेंस मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5000mAh बैटरी, 10वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह डिवाइस एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।









