
रियलमी को लेकर कल ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। रियलमी का यह फोन एक वीडियो के जरिये सामने आया था जिसमें फोन की पहली झलक मिली थी। वीडियो में इस पॉप-अप सेल्फी वाले फोन का खुलासा होने के बाद अब कंपनी की ओर से भी इस फोन की उपस्थिति पुख्ता कर दी गई है। रियलमी की ओर से कंपनी के आगामी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन का नाम ऑफिशियल कर दिया गया है।
Realme X होगा नाम
Realme CMO Xu Qi ने रियलमी के इस पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। Qi ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन के नाम की जानकारी दी है। सीएमओ ने बताया है कि रियमली जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है उसे Realme X नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी सीएमओ ने कहा है कि Realme X को फुलस्क्रीन डिजाईन पर पेश किया जाएगा और यह ब्रांड का हाईएंड स्मार्टफोन होगा।

ऐसा होगा डिजाईन
Realme X सबसे पहले रियलमी की एक वीडियो में सामने आया था। यह वीडियो कंपनी के एक थीम सॉग की थी जिसमें Realme X की झलक दिखाई दी थी। इस वीडियो में फोन के फुलव्यू डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले उपरी हिस्से तथा दोनों साईड से पूरी तरह से फोन बॉडी से मिली हुई हैं। इसमें किसी भी तरह की नॉच या अन्य सेंसर नहीं दिया गया है। वहीं डिसप्ले के नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। देखने में फोन का डिसप्ले साईज़ भी काफी बड़ी नज़र आ रहा है। यह भी पढ़ें : एक नहीं दो स्क्रीन के साथ आएगा मोटोरोला का फोल्डेबल फोन, सामने आया डिजाइन
यह वीडियो रियलमी चाईना के वेईबो पेज़ पर शेयर की गई है जो 47 सेकेंड की है। इस वीडियो के 31 सेकेंड पर Realme X को हाथ में लिया दिखाय गया है जहां युवाओं को ग्रुप सेल्फी लेता है और फोन के उपरी पैनल पर बीच में से पॉप-अप कैमरा बाहर निकलता है। इस पॉप-अप कैमरे पर सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के उपरी पैनल पर ही 3.5एमएम आडियो जैक भी वीडियो में दिखाई दिया है। रियलमी कब तक इस फोन को टेक मंच पर पेश करेगी यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है, लेकिन Realme X से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आते ही जल्द ही पाठको को सूचित किया जाएगा।

लगे हाथ आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही रियलमी ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दो नए फोन लॉन्च किए थे जिनमें Realme 3 Pro और Realme C2 शामिल थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में पेश किए गए हैं। Realme 3 Pro जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं Realme C2 को कंपनी ने 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : शाओमी जल्द लाएगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन, वीवो और ओपो की होगी छुट्टी
रियलमी ने Realme 3 Pro के 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया है। इसी तरह Realme C2 के 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 5,999 रुपये तथा 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बाजार में उतारा गया है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से Realme 3 Pro जहां देश में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है वहीं Realme C2 के लिए 15 मई तक का इंतजार करना होगा।





















