
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कंपनी ओपो एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे ओपो ए1के नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन लॉन्च की जानकारी देने के साथ ही हमने यह भी बताया था कि OPPO A1k में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं आज हम इस फोन से जुड़ी एक ओर एक्सक्लूसिव जानकारी लेकर आए हैं। आपको लॉन्च से पहले ही बता दें कि ओपो की ओर से ए1के स्मार्टफोन 7,990 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
ओपो ए1के कीमत
अपनी पिछले रिपोर्ट में हमने अंदेशा जताया था कि ओपो की ओर से ए1के स्मार्टफोन 8,000 रुपये तक के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी द्वारा फोन लॉन्च किए जाने से पहले ही हमें OPPO A1k की वास्तविक कीमत की जानकारी भी मिल गई है। रिटेल जगत से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि कंपनी की ओर से इस फोन को 7,990 की कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। 7,990 रुपये के प्राइज़ पर इस फोन को आनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

ओपो ए1के
OPPO A1k को कंपनी द्वारा ‘यू’ शेप वाला ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके दाईं ओर फ्लैश लाईट मौजूद रहेगी। आपको बता दें कि OPPO A1k में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलेगा तथा यह फोन सिर्फ फेस अनलॉक तकनीक से ही अनलॉक होगा। यह भी पढ़ें : स्टोर पर उपलब्ध हुआ Oppo A5s स्मार्टफोन, शाओमी Redmi 7 को देगा टक्कर
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A1k में 6-इंच की ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले देखने को मिल सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन का डायमेंशन जहां 154.4 x 77.4 x 8.4एमएम होगा वहीं फोन का वजन 165ग्राम होगा। कपंनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : गैलेक्सी ए10 की सफलता के बाद सैमसंग ला रही है गैलेक्सी ए10ई, सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन हुआ लिस्ट
OPPO A1k को प्राप्त जानकारी के अनुसार एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो ओपो के यूजर इंटरफेस कलरओएस 6 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। OPPO A1k के रियर तथा सेल्फी कैमरे की डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं यह बात पुख्ता हो चुकी है कि OPPO A1k में कंपनी द्वारा पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लीक के मुताबिक यह फोन रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

















