4230एमएएच बैटरी और 6.5 इंच डिसप्ले के साथ OPPO A31 हुआ सर्टिफाइड, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

OPPO के एक आगामी स्मार्टफोन ने नए साल की शुरूआत में ही काफी सुर्खिया बटोरी थी। कंपनी का एक डिवाईस अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ था जिसमें फोन के डिजाईन और कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। खबरों में इस फोन का नाम OPPO A31 बताया गया था। पिछले दिनों में यह फोन एनबीटीसी, टीकेडीएन और आईएमडीए जैसी वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है तथा अब OPPO A31 ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर सामने आया है। इस नई लिस्टिंग में फोन की नई जानकारी सामने आई है जिनमें फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

OPPO A31 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर भी फोन का मॉडल नंबर OPPO CPH2015 है। नए सर्टिफिकेशन के अनुसार ओपो ए31 में 6.517 इंच की डिसप्ले दी जाएगी जिसका रेज्ल्यूशन एचडी+ होगा। वहीं यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट पर रन करेगा। आशा है कि OPPO A31 फोन मीडियाटेक हीलियो पी60 पर बाजार में दस्तक देगा।

OPPO A31 with model number CPH2015 4230mah battery 6 5 hd display certified specs leaked

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट के अनुसार OPPO A31 एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च होगा जो कलरओएस 6.1.2 के साथ काम करेगा। वहीं लिस्टिंग के मुताबिक ओपो ए31 में पावर बैकअप के लिए 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह डिवाईस 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा तथा कंपनी फोन के रिटेल बॉक्स में 10वॉट चार्जर साथ में देगी। वहीं OPPO A31 को वेबसाइट ने Bluetooth 5.0 Low Energy और dual-band Wi-Fi से सर्टिफाइड किया है।

ऐसा होगा डिजाईन

OPPO CPH2015 मॉडल नंबर वाले फोन के रियर पैनल की बात पहले करें तो एफसीसी पर इस डिवाईस को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के लैस बताया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स के साथ ही फ्लैश लाईट भी दी गई है। रोचक बात है कि कैमरा सेटअप के ठीक दाईं ओर लिखा गया है, ‘Designed For A-Series’. यह टेक्स्ट इस बात को और पुख्ता करता है कि ओपो सीपीएच2015 मॉडल नंबर वाला फोन ओपो ए सीरीज़ में OPPO A31 नाम के साथ ही लॉन्च हो सकता है।

ओपो फोन के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं नीचे दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व सिम स्लॉट दिखाया गया है। वहीं फोन की फोटो से पता चला है कि OPPO CPH2015 / OPPO A31 को वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम जैक दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A31 यानि OPPO CPH2015 का डायमेंशन 164एमएम X 75.5एमएम बताया गया है। इस फोन का डॉयगोनल साईज़ 173एमएम का है। OPPO A31 को राउंड ऐज़ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल OPPO CPH2015 / OPPO A31 से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आते ही जल्द ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here