
OPPO ने अक्टूबर में भारतीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन OPPO A33 लॉन्च किया था। इस फोन ने इंडिया में एक ही वेरिएंट में एंट्री ली थी जो 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ओपो ए33 को 11,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। लेकिन अब अपने फैन्स के लिए ओपो ने इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद अब OPPO A33 स्मार्टफोन 10,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा।
OPPO A33
ओपो ए33 को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है तथा इसकी सुरक्षा के लिए ओपो ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का यूज़ किया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपनी बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल लगाया गया है।
OPPO A33 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A33 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 8 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OPPO A33 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्स बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए33 में 18वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन को Moonlight Black और Mint Cream कलर में खरीदा जा सकता है।





















