
Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी भारत में Oppo A16K स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो ने पिछले साल नंवबर में इस स्मार्टफोन को फ्लीपींस में लॉन्च किया था। ख़बरों की माने तो ओप्पो में भारत में इस स्मार्टफ़ोन 10,490 रुपये की कीमत में पेश कर सकता है। भारत में यूज़र्स भले Oppo A16K स्मार्टफ़ोन का इंतज़ार कर रहे हों लेकिन कंपनी ने चीन में अपनी A-series का नया स्मार्टफोन Oppo A36 लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। हालांकि यह फोन 5G सपोर्ट नहीं करता है। फिलहाल यह फोन भारत में कब तक लॉन्च होगा ये जानकारी नहीं है। यहां हम आपको ओप्पो के लेटेस्ट Oppo A36 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo A36 की कीमत
Oppo A35 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। चीन में ओप्पो के इस स्मार्टफोन को 1,599 CNY (करीब 18,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Oppo A36 के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A36 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ है। इसके साथ ही ओप्पो के इस के इस स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले के चारों ओर पतले बैजल हैं। हालांकि चिन थोड़ी मोटी है। बैक पैनल की बात करें तो फ़ोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है जिसके साथ 2MP का पोर्टेंट लेंस दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo A16K स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
चीन में लॉन्च Oppo A36 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन को 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग दी गई है। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K50 सीरीज को कंपनी ने किया टीज, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120W चार्जिंग से होंगे लैस




















