
OPPO ने इसी हफ्ते भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के Oppo A5 2020 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन सितंबर महीने में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम मैमोरी दी गई थी। पिछले दिनों कंपनी ने इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च कर दिया है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि नया वेरिएंट बाजार में उतारने के बाद ओपो ने Oppo A5 2020 के पहले से मौजूद वेरिएंट्स की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद ओपो ए5 2020 को कल से ही नई कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने Oppo A5 2020 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट 12,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसे अब नए प्राइस कट के बाद 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट जो अभी तक 13,990 रुपये की कीमत पर बिक रहा था उसे कल से 12,990 रुपय में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,990 रुपये की कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।
Oppo A5 2020
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A5 2020 को 720 x 1,600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Oppo A5 2020 दो वेरिंएट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Jio का कमाल, 6 पैसा चार्ज लगाने के बावजूद एक महीने में जोड़े 91 लाख नए ग्राहक, देखें अन्य कंपनियों का हाल
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A5 2020 में 8-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।
Oppo A5 2020 के दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह बेसिक कनेक्टिविटी व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही Oppo A5 2020 में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन को डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : देखें 2019 में कौन-सी फिल्म, गाने, पसर्नेलिटी और न्यूज़ को भारतीयों ने किया Google पर सबसे ज्यादा सर्च
Oppo A9 2020 के बारे में बात करें तो इस फोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम + 128जीबी वेरिएंट शामिल है। फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट 15,990 रुपये तथा 8जीबी रैम वेरिएंट को 18,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।


















