
OPPO ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया और सस्ता मोबाइल फोन OPPO A5 5G लॉन्च किया है। यह डिवाइस अब OPPO India की वेबसाइट और Croma ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर लिस्ट हो चुका है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8GB रैम, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 360-डिग्री Armour Body जैसी कई खूबियां हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Oppo A5 5G की कीमत और उपलब्धता
- इंडियन मार्केट में OPPO A5 5G दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है इसके बेस मॉडल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है।
- बड़े मॉडल 8GB रैम + 128GB मेमोरी का प्राइस 16,999 रुपये रखा गया है।
- लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो SBI Card, IDFC FIRST Bank, BOB, Federal Bank और DBS Bank के कार्ड पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
- डिवाइस लेने पर 6 महीने तक का नो कॉस्ट EMI ऑप्शन और कुछ पार्टनर्स पर Zero Down Payment स्कीम भी दी जा रही है।
- कलर्स की बात करें तो फोन Mist White और Aurora Green में पेश हुआ है।
Oppo A5 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
OPPO A5 5G में 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1604 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें Ultra Volume Mode है, जो ऑडियो को 300% तक बढ़ा सकता है, जिससे यह शोरगुल वाले वातावरण में भी शानदार एक्सपीरियंस दे सकता है।
प्रोसेसिंग
Oppo A5 5G डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है। फोन में 6GB, 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिसे हाइब्रिड सिम स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें RAM Expansion फीचर भी मिलता है।
कैमरा
फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर + 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है।
AI तकनीक
फोन में AI Eraser 2.0 अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटाने, AI Clarity Enhancer धुंधली फोटो में डिटेल्स लाने और AI Smart Image Matting 2.0 फोटो से एलिमेंट्स एडिट करने जैसे कई फीचर्स हैं।
बैटरी
OPPO A5 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओप्पो का दावा है कि यह बैटरी 5 साल बाद भी 80% क्षमता बनाए रखती है। इसके अलावा यह फोन 21 मिनट में 30%, लगभग 37 मिनट में 50% चार्ज को सकता है।
अन्य
फोन में 5G, LTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, और ड्यूल सिम सपोर्ट मिलता है। यही नहीं Outdoor Mode और Glove Touch जैसे ऑप्शन्स भी मिलते हैं। OPPO A5 5G में 360-डिग्री Armour Body दी गई है। यह IP65 रेटेड वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। फोन में ABS प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, जिससे यह 160% बेहतर इम्पैक्ट रेसिस्टेंस देता है और मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग पास कर चुका है। फोन का साइज 7.60 x 0.79 x 16.57 सेमी है और वजन 194 ग्राम है।
विकल्प
अगर आप 15,000 से 17,000 रुपये के बजट में OPPO A5 5G का विकल्प तलाश रहे हैं, तो मार्केट में कुछ अच्छे ऑप्शंस मौजूद हैं जो बैटरी, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस या कैमरा के मामले में बेहतर या बराबरी का अनुभव दे सकते हैं। इनमें आप ओप्पो का ही OPPO A5 Pro, OPPO K13 और वीवो ब्रांड का vivo T4X देख सकते हैं।












