6000mAh बैटरी, 32MP कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुआ Oppo A5m 5G, जानें फुल डिटेल्स

Oppo ने होम मार्केट चीन में Oppo A5m 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पहले से चीन में मौजूद Oppo A5x 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। क्योंकि मॉडल नंबर और खूबियां एक जैसी लग रही हैं। नए मॉडल में ग्राहकों को 6000mAh बैटरी, 32MP कैमरा, 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले और 12GB तक RAM + 256GB स्टोरेज सहित कई फीचर्स दिए हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
Oppo A5m 5G को Basalt Black, Crystal Pink और Diamond White कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। मेमोरी के लिए इसमें 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB के विकल्प मिलेंगे। वहीं, फिलहाल यह Oppo चाइना की वेबसाइट पर लिस्टेड है। इस फोन की कीमत जल्द ही शेयर की जा सकती है। फीचर्स के अनुसार इसे कम कीमत में सेल किया जा सकता है।
Oppo A5m 5G में 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन , 264ppi पिक्सल डेंसिटी और 1000 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाएगा। यह स्क्रीन 20Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर मिल सकता है। यही नहीं डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Oppo A5m 5G डिवाइस लेटेस्ट ColorOS 15.0 पर रन करता है। जिसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स और स्मार्ट सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं।
Oppo A5m 5G को सामान्य कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। फोन के रियर में 32MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। बैटरी के मामले में यह फोन काफी बढ़िया साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo A5m 5G फोन का वजन 194 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.99mm रखी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo A5m 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, WiFi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। इसके साथ ही इसमें इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, IP65 रेटिंग, 360-डिग्री ड्रॉप-रेजिस्टेंट बॉडी, नया हाई-पावर स्पीकर जो 300 प्रतिशत तक ज्यादा लाउड साउंड देता है। इसके अलवा DeepSeek फुल-पावर्ड असिस्टेंट, आउटडोर मोड, ग्लव मोड, वेट और ऑयली हैंड टच कंट्रोल और AI Image Assistant जैसे कई फीचर्स भी शामिल हैं।
Oppo A5m 5G उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्टेबल 5G परफॉरमेंस सहित सैमसंग ब्रांड का फोन चाहते हैं। इसका मुकाबला Redmi 14C, iQOO Z10x 5G और Realme V60 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।
अगर Oppo A5m 5G को चीन में किफायती कीमत पर लॉन्च किया जाता है, तो यह अच्छा 5G फोन विकल्प बन सकता है। हम प्राइस आते ही पोस्ट को अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।