6000mAh बैटरी, 8GB RAM और 50MP कैमरा वाला सस्ता फोन Oppo A5m ग्लोबली हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/Oppo-A5m-with-6000mAh-battery-8GB-RAM-and-50MP-camera-launched-globally.jpg

Oppo ने अपनी ए-सीरीज को विस्तार दे दिया है। इसके तहत ग्लोबल बाजार नीदरलैंड और लैटिन अमेरिका में Oppo A5m लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस 4G तकनीक पर आधारित है और इसमें कंपनी द्वारा 6.67 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 256GB तक स्टोरेज, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसी कई खूबियां प्रदान की गई हैं। ब्रांड का इस फोन को लाने का टारगेट सस्ते बजट में ग्राहकों को एंट्री लेवल अनुभव देने का हो सकता है। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo A5m के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है जो 720×1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट से लैस है। इसमें 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल जाएगी। जो आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर कर सकती है। डिवाइस में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 6s Gen 1 4G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ स्पीड के लिए 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन ColorOS 15.0 पर काम करता है।

एंट्री लेवल फोन Oppo A5m में ब्रांड ने लंबे बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप में बैक पैनल पर डुअल कैमरा है जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का लेंस दिया गया है।

अन्य फीचर्स के रूप में डुअल-व्यू वीडियो, फेस अनलॉक, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, WiFi 5, Bluetooth 5.0, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, IP65 रेटिंग, मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड्स, अल्ट्रा वॉल्यूम मोड, आउटडोर मोड, ग्लव टच, AI फीचर्स, Trinity Engine और 6GB वर्चुअल RAM जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

प्राइस की बात करें तो नीदरलैंड में इसकी कीमत €159 लगभग 14,300 रुपये रखी गई है। जबकि लैटिन अमेरिका में कीमत की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वहीं, Oppo A5m को White और Purple जैसे दो कलर्स में लॉन्च किया गया है।

Oppo A5m का कंपटीशन Redmi 14C, Samsung Galaxy M14 जैसे मॉडल से हो सकता है। बैटरी के मामले में A5m इन दोनों से थोड़ा आगे है क्योंकि इसमें 6000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग का कॉम्बिनेशन है जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। हालांकि, HD+ रिजॉल्यूशन और 5MP का फ्रंट कैमरा कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है।

Oppo A5m को देखकर साफ है कि कंपनी ने इसे लंबी बैटरी लाइफ, 4G कनेक्टिविटी और बेसिक स्मार्टफोन अनुभव की इच्छा रखने वालों के लिए पेश किया है। इसका Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट रोज के कामों और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है। इसके अलावा यह 5G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करता है इसलिए आने वाले सालों के लिए सोच रहे यूजर्स इसे लेने से बच सकते हैं। वहीं, अगर आपकी इच्छा लंबी बैटरी, बिल्ड, बेसिक परफॉर्मेंस और IP65 जैसी ड्यूरेबिलिटी है तो Oppo A5m अच्छा विकल्प हो सकता है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Oppo A5m केवल ग्लोबली ही पेश हुआ है इसके भारत में आने की संभावना कम ही है। देखना होगा कि आगे ब्रांड इसे लेकर क्या अपडेट देता है। जबकि आप और भी गैजेट्स और मोबाइल्स से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।