2,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO A6 Pro 5G, A6 5G और A6C, जानें नया रेट

OPPO ने अपनी A6 Series के तीन स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसमे OPPO A6 Pro 5G, OPPO A6 5G और OPPO A6C शामिल हैं। इनके अलग-अलग वैरियंट अब पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 10 अगस्त से लागू हो गई हैं। इन मोबाइल्स की कीमत में मॉडल और वैरियंट के आधार पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए, आगे नया रेट जानते हैं।
OPPO A6 Pro 5G की नई कीमत
OPPO A6 Pro 5G के 8GB RAM +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मॉडल पहले 30,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 32,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत भी 2,000 रुपये बढ़ाई गई है। इसकी कीमत पहले 33,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है।
OPPO A6 5G की नई कीमत
OPPO A6 5G के सभी लिस्टेड वैरियंट की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके 4GB RAM +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है। वहीं, 6GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 6GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये के बजाय 31,999 रुपये में मिलेगा।
OPPO A6C की नई कीमत
OPPO A6C के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भी 2,000 रुपये बढ़ी है। यह मॉडल पहले 14,999 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत 16,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है।
Oppo A6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
Oppo A6 Pro 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट वाला है। डिस्प्ले में 1125 निट्स HBM ब्राइटनेस, 83% DCI-P3 कलर गमट और 256ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6 Pro 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसमें Trinity Engine, Luminous Rendering Engine और AI GameBoost 2.0 जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड, AI कैमरा फीचर्स और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी है।
Oppo A6 Pro 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में फोन को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में 3900mm² SuperCool VC कूलिंग सिस्टम, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI LinkBoost 3.0, Outdoor Mode 2.0, GloveTouch, Theft Protection और स्प्रे वाटर रिमूवल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
आखिर में आपको बताते चलें कि OPPO A6 Pro 5G, A6 5G और A6C के मॉडल्स की कीमत में 2,000 रुपये की कीमत बढ़ाई गई है। नई कीमतें 10 अगस्त से लागू हैं। अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो लेने से पहले नए प्राइस पर दूसरे विकल्पों से तुलना करना सही निर्णय हो सकता है। यदि आने वाले समय में प्राइस फिर से बदलता है तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।