
OPPO स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बार फिर कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। दरअसल 22 सितंबर 2026 से लागू हुए इस प्राइस हाइक के तहत Oppo A6 सीरीज और Reno 16c के मॉडल्स 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। बता दें कि यह मेमोरी चिप्स और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते हुआ है। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत जानते हैं।
OPPO A6c की कीमत 1,000 रुपये बढ़ी
बजट सेगमेंट में आने वाले OPPO A6c के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद फोन की नई कीमतें नीचे दी गई हैं:
- 4GB+64GB स्टोरेज: 16,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये
- 4GB+128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये
OPPO A6x 5G के ये मॉडल हुए महंगे
OPPO A6x 5G के 4GB+64GB वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल्स की कीमत 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।
- 4GB+64GB स्टोरेज: नई कीमत 19,999 रुपये
- 4GB+128GB स्टोरेज: नई कीमत 23,999 रुपये
- 6GB+128GB स्टोरेज: नई कीमत 26,999 रुपये
इनमें 4GB+64GB मॉडल की पुरानी कीमत 18,999 रुपये थी। जबकि 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट्स क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये में उपलब्ध थे।
OPPO A6 5G की कीमत में 4,000 रुपये तक बढ़ोतरी
OPPO A6 5G सीरीज के 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल्स 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, 6GB+256GB मॉडल की कीमत में सबसे ज्यादा 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
- 4GB+128GB स्टोरेज: 26,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये
- 6GB+128GB स्टोरेज: 28,999 रुपये से बढ़कर 31,999 रुपये
- 6GB+256GB स्टोरेज: 31,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये
इस बढ़ोतरी के बाद OPPO A6 5G का टॉप मॉडल खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले 4,000 रुपये ज्यादा देने होंगे।
OPPO Reno 16c 5G भी हुआ महंगा
प्रीमियम सेगमेंट में OPPO Reno 16c 5G की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 3,000 रुपये बढ़ी है। जबकि 8GB+256GB मॉडल 4,000 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
नया प्राइस:
- 8GB+128GB स्टोरेज: 52,999 रुपये
- 8GB+256GB स्टोरेज: 57,999 रुपये
- 12GB+256GB स्टोरेज: 62,999 रुपये
क्या है प्राइस बढ़ने की वजह
स्मार्टफोन की कीमतों में इस बदलाव के लिए मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की लागत में हुई बढ़ोतरी को वजह बताया गया है। बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट का असर अलग-अलग प्राइस में कई महीनों से दिख रहा है। क्योंकि इससे पहले भी OPPO सहित कई प्रमुख ब्रांड्स अपने डिवाइस महंगे कर चुके हैं।
यदि आप इन दिनों ऊपर बताए गए मोबाइल्स लेना चाहते हैं तो थोड़ा वेट करना बेहतर हो सकता है। क्योंकि आने वाले हफ्तों में त्यौहारी सीजन के तहत डिस्काउंट या प्राइस में कमी भी आ सकती है। इसके साथ आप दूसरी कंपनियों के विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।










